{"_id":"574d8ca84f1c1bd24c109d8c","slug":"civil-strife-fed-young-man-shot-himself-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकलह से तंग आकर युवक ने खुद को गोली मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहकलह से तंग आकर युवक ने खुद को गोली मारी, घायल
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन-ढखेरवा।
Updated Tue, 31 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
shot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
पढुआ चौकी क्षेत्र के गांव डंडूरी में एक व्यक्ति ने पत्नी की रोज-रोज की किचकिच से तंग आकर खुद को गोली मार ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। हालत खराब होने पर उसे जिला मुख्यालय रेफर किया गया है।
एसओ मनोज सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव डंडूरी निवासी 25 वर्षीय अजीज अहमद पुत्र नेता का आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता था। मंगलवार दोपहर उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज अजीज ने घर में रखे तमंचे से अपने पेट में गोली मार ली। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर गया। बताया जाता है कि घायल अजीज मूल रूप से धौरहरा कस्बे का निवासी है और बचपन से ही डंडूरी निवासी अपने नाना कमरू के यहां रहता है। तीन साल पहले एक विवाद में मारे गए मुराद अली की पुत्री से उसका निकाह हुआ था तभी से वह पति-पत्नी समेत ननिहाल में ही रहता है। परिवार वालों के मुताबिक पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता है मंगलवार को भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ और उसके बाद अजीज ने गुस्से में आकर खुद को गोली मार ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए निघासन सीएचसी ले गई जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसओ ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
निघासन। क्षेत्र के गांव दरेरी में एक विवाहिता ने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर मायके के लोग मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार गांव लखहा निवासी 25 वर्षीय अंजू का विवाह छह साल पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव दरेरी निवासी जगदीश के साथ हुआ था। सोमवार की शाम परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर बैठे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे अंजू घर में खाना खाने के बहाने घुसी और कमरे में रखी चारपाई की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।