फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chole-bhature commotion meet late soldier

देर से छोले-भटूरे मिलने पर सिपाही का हंगामा

Thu, 23 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन। Updated Thu, 23 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Chole-bhature commotion meet late soldier
Shimla Police
जमकर बकीं गालियां, दुकानदारों में रोष 
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने सिपाही को लगाई लताड़

ढखेरवा चौकी में तैनात एक सिपाही ने खाकी का खूब रौब जमाया। निघासन कस्बे के एक होटल पर छोले भटूरे देर से आने पर नाराज सिपाही ने जहां जमकर हंगामा किया, वहीं दुकानदार और काम कर रहे मजदूरों को खूब गालियां बकीं। होटल स्वामी व आसपास के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने सिपाही को खूब खरीखोटी सुनाई और उसे शांत कराया।  

कस्बे के झंडी रोड स्थित सचिन होटल पर ग्राहकों की भीड़ अधिक थी। इसी बीच ढखेरवा चौकी में तैनात सिपाही चंद्रपाल सिंह होमगार्ड के साथ होटल पर पहुंचा। आरोप है कि पहले सिपाही ने चाय मांगी। चाय आने पर वापस कर दी और छोले भटूरे लाने को कहा। छोले-भटूरे पहुंचने में देरी हो गई तो सिपाही का पारा चढ़ गया। नाराज सिपाही ने पास में बैठे एक ग्राहक को समोसे देने आए नौकर को गालियां देनी शुरू कर दीं। कुछ ही देर बाद छोला भटूरा लेकर पहुंचे दूसरे नौकर पर भी वर्दी के नशे में चूर सिपाही भड़क गया। होटल स्वामी प्रमोद ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इससे वहां भीड़ जुट गई। कोतवाल डीसी मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सिपाही को फटकार लगाई और शांत कराया। इंस्पेक्टर ने सिपाही और होमगार्ड के खाने के पैसे दिए। होटल स्वामी ने एसपी से मामले की शिकायत की हैं। उधर आरोपी सिपाही ने बताया कि करीब पांच मिनट से वह छोले और भटूरे मांग रहा था। वहां पर काम करने वाले वर्कर दूसरों को प्लेट लगाकर दे रहे थे। मैं इंतजार कर रहा था। इसलिए भला बुरा कह दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed