Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrives posing as a vigilance officer; runs a news page on social media

Faridabad News: सोशल मीडिया पर न्यूज पेज चलाता है विजिलेंस अधिकारी बनकर पहुंचा आरोपी

Sat, 07 Nov 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Accused arrives posing as a vigilance officer; runs a news page on social media
पूछताछ में आरोपी ने खुद को पत्रकार बताया, 50 लाख रुपये के डीजल घोटाले की खबर अखबार में पढ़कर पहुंचा था अस्पताल
विज्ञापन

सचिन कुमार
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा को नौकरी से हटवाने की धमकी देने वाला 65 वर्षीय आरोपी उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर न्यूज कंटेंट का पेज चलाता है। पूछताछ में उसने खुद को पत्रकार बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अखबार में बीके अस्पताल के एंबुलेंस के करीब 50 लाख रुपये के डीजल घोटाले से संबंधित खबर पढ़ी थी। इसके बाद वह चार नवंबर को अस्पताल पहुंचा और खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर अधिकारियों पर रौब झाड़ने लगा।


पुलिस को आरोपी के पास से डीजल घोटाले से संबंधित अखबार की कटिंग भी मिली है। पूछताछ में उसने अस्पताल पहुंचने और खुद को विजिलेंस अधिकारी बताने से जुड़ी जानकारी दे दी। इसके चलते पुलिस ने आरोपी का रिमांड नहीं लिया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी की पहचान राजेंद्र सिंह निवासी भटोना, बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसने पूछताछ में नियुक्ति से संबंधित कुछ दावे भी किए थे। हालांकि, उसकी पहचान और गतिविधियों की जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के दिन सीएमओ को उसके व्यवहार पर शक हुआ था, जिसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस बुला ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed