{"_id":"286aad56f398da25019410cac17b644f","slug":"children-killed-in-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में जान ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में जान ली
लखीमपुर/मोहम्मदी
Updated Fri, 03 Jul 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव पाल चक में बच्चों के झगड़े में दो पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष का बृजकिशोर गंभीर रूप सेे घायल हो गया, जिसे मोहम्मदी सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
पाल चक गांव निवासी 40 वर्षीय बृजकिशोर के बच्चे और पड़ोसी गुड्डू एवं छोटकन के बच्चे गुरुवार को घर के बाहर खेल रहे थे। खेलने के दौरान बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद बृजकिशोर शिकायत करने पड़ोसी गुड्डू के घर पहुंच गया, जहां दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ गया कि गुड्डू और छोटकन ने लाठी-डंडों से बृजकिशोर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वालों ने घायल बृजकिशोर को सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे लखीमपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय बृजकिशोर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, क्योंकि जिला अस्पताल में डाक्टर ने देखते ही बृजकिशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार करते हुए कहा है कि तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।