फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Checking power on the team Bifre citizen

बिजली चेकिंग टीम पर बिफरे नागरिक

Sat, 26 Sep 2015 10:55 PM IST
लखीममपुर खीरी
लखीममपुर खीरी Updated Sat, 26 Sep 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Checking power on the team Bifre citizen
मोहल्ला राजगढ़ स्थित घरों में लगेे बिजली मीटर चेक करने गई बिजली विभाग की टीम को फर्जी समझकर लोगों ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद जेई समेत टीम में शामिल सदस्यों के साथ अभद्रता कर दी। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों संग टीम के सदस्य कोतवाली पहुंचे, जहां कुछ देर बाद मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। काफी देर तक दोनों पक्षों में सुलह-समझौते की कोशिशें होती रहीं।
विज्ञापन

रेवाही विद्युत उपकेंद्र के जेई विजय शर्मा के नेतृत्व में करीब 16 सदस्यीय टीम बिजली के मीटर चेकिंग करने के लिए मोहल्ला राजगढ़ गई थी। टीम के लोग मोहल्ले के सुरेंद्र गुप्ता के घर मीटर चेक करने के लिए घुस गए, जहां महिलाओं ने बगैर पूछे घर में घुसने पर विरोध कर शोर मचा दिया। इससे मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और बिजली विभाग की टीम को घेर लिया। मोहल्ल्ले के लोगों ने जेेई विजय शर्मा से आईकार्ड दिखाने को कहा, जिस पर वह कार्ड नहीं दिखा सके इससे लोगों ने फर्जी टीम होने की आशंका जताते हुए जेई समेत अन्य सदस्यों के साथ अभद्रता कर दी। नौबत हाथापाई की आ गई। इसके बाद चेकिंग टीम कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरा वाकया बताया। कुछ देर बाद मोहल्ले के लोग भी कोतवाली पहुंचकर अपनी दलीले देने लगे। कोतवाल नेमचंद्र गंगवार के सामने दोनों पक्ष के लोग पहुंचे, जहां पूरे प्रकरण की बाबत दोनों ओर से बात रखी गई। मोहल्लेवालों ने बिजली विभाग की टीम पर बिना सूचना दिए घर में घुसने का आरोप लगाया और आईकार्ड न दिखाने को भी इस हंगामे की वजह बताया। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाल नेमचंद्र गंगवार ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात सामने रखी, जिसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है। यदि तहरीर मिलती है, तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed