{"_id":"57e41eba4f1c1bf012a82ef0","slug":"channel-reporter-posing-as-doctor-demanded-a-half-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैनल का रिपोर्टर बताकर डॉक्टर से डेढ़ लाख मांगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चैनल का रिपोर्टर बताकर डॉक्टर से डेढ़ लाख मांगे
अमरउजाला ब्यूरो/मैलानी।
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
कुछ लोगों ने एक क्लीनिक में महिला मरीज को दिखाने के बाद डॉक्टर पर भ्रूण लिंग की जांच का आरोप लगाते हुए चैनल पर न्यूज चलाने की धमकी दी और डॉक्टर से डेढ़ लाख मांगे। डॉक्टर ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
खुटार रोड पर इलाहाबाद बैंक के निकट डॉ एसके मजूमदार का क्लनिक है। डॉ मजूमदार के मुताबिक दिन में दो बजे एक लक्जरी गाड़ी में कुछ अज्ञात लोग दो महिलाओं के साथ उनके क्लीनिक पर आए और एक महिला के पेट में तेज दर्द की बात कहकर उसका इलाज करने को कहा, तो वह रुपये जमा कराकर मरीज को अल्ट्रासाउंड केबिन में ले गए, किंतु जांच में मरीज को कोई दिक्कत नहीं पाई गई। महिला मरीज के केबिन के बाहर आते ही उसके साथ आए लोग अपने आपको किसी चैनल का रिपोर्टर बताते हुए डॉक्टर पर भ्रूण लिंग की जांच कराने का आरोप लगाने तथा चैनल पर न्यूज चलाकर बदनाम कर देने की बात करने लगे और खबर न चलाने की एवज में डॉक्टर से डेढ़ लाख की मांग की। माजरा समझ जब सारा स्टाफ डॉक्टर की केबिन में पंहुच गया, तो वे सब क्लीनिक से भाग निकले। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्लीनिक में लगे सीसी टीवी की फुटेज निकलवा रही है।