{"_id":"59831b444f1c1bdf1b8b46c2","slug":"chandan-s-fingers-recovered-from-the-range-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेंज कार्यालय से बरामद हुए चंदन के बोटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेंज कार्यालय से बरामद हुए चंदन के बोटे
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंदन की लकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकीदार को किया निलंबित, विभागीय जांच बैठाई
वन विभाग के डीएफओ के निर्देश पर सिंगहिया स्थित रेंज कार्यालय पर चंदन की लकड़ी के बोटे बरामद हुए हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएफओ ने लापरवाही बरतने पर चौकीदार को निलंबित कर दिया है। हालांकि इसमें विभागीय मिलीभगत नजर आ रही है। डीएफओ स्तर से इसकी जांच शुरू हो गई है। डीएफओ ने इस बारे में किसी अज्ञात के लकड़ी काटने की बात कहते हुए विभागीय जांच बैठा दी है।
डीएफओ के निर्देश पर सिंगहिया स्थित वन विभाग के रेंज कार्यालय पर चंदन की लकड़ी के तीन बोटे बरामद हुए हैं। विभाग के सूत्रों ने बताया कि यह पेड़ रेंज कार्यालय में रेंजर के आवास के सामने ही लगा था तब यह कैसा कट गया। इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। डीएफओ के निर्देश के बाद यहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कटे पेड़ के तीन बोटे भी बरामद हो गए। हालांकि इसमें चंदन की खुशबू तो नहीं आ रही थी लेकिन यह पेड़ चंदन का ही था यह बात स्वयं विभागीय अधिकारियों ने बयां की है। इस बाबत डीएफओ डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि उनके निर्देश पर ही रेंज कार्यालय से लकड़ी बरामद हुई है। बताया कि इस मामले में वहां के चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। किसी अज्ञात ने ही पेड़ काटा है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि इस मामले में विभाग का जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।