फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   chacha hi nikla apharankand ka maastarmind

चाचा ही निकला अपहरणकांड का मास्टरमाइंड

Tue, 30 Dec 2014 04:38 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 30 Dec 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
chacha hi nikla apharankand ka maastarmind
फरधान थाना क्षेत्र के गांव नकहा पिपरी के 10 वर्षीय सलमान के अपहरण के मामले में मंगलवार को एसपी अरविंद सेन ने चौंकाने वाला खुलासा किया।
विज्ञापन

उनके मुताबिक सलमान का चाचा कुतुबुद्दीन ही अपहरणकांड का मास्टरमाइंड है। पुलिस का कहना है कि सलमान के पिता अजीज की 15 एकड़ जमीन में छह बीघा जमीन सड़क के किनारे है। जिसे माधवटांडा गांव का मेंहदी खरीदना चाहता था, कुतुबुद्द्ीन उसका साथ दे रहा था और उसी ने मेंहदी और मुरब्बे के साथ मिलकर योजना बनाई और सलमान को अगवा करने के लिए 19 हजार रुपये खर्च किए।
योजना थी कि सलमान को अगवा कर उसके पिता से फिरौती की रकम वसूली जाएगी और उसी से जमीन खरीदी जाएगी।
पुलिस ने कुतुबुद्दीन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वह बोलेरो भी बरामद कर ली है, जिससे सलमान को 27 दिसंबर को रात में सोते समय अगवा किया गया था। चार आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में एसओ निघासन, एसओ फरधान और सर्विलांस सेल की टीम को लगाया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि सलमान के अपहरणकर्ता नकहा पिपरी गांव में रिश्तेदारी में आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तलाश शुरू की तो चाचा कुतुबुद्दीन, उसका साथी मुरब्बे निवासी तिनघड़वा थाना निघासन तमंचा और कारतूस के साथ पकड़े गए। उनसे पूछताछ में हसरत उर्फ योगेंद्र, मेंहदी, रुकसत, हासिम, अशरफ, निवासी मांधोटांडा, बोलेरो चालक झब्बूलाल निवासी झंडीराज थाना निघासन के नाम सामने आए।
सर्विलांस के जरिए इनकी लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस ने ढखेरवा से हसरत उर्फ योगेंद्र और झब्बूलाल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बोलेरो संख्या यूपी 34 सी-9575 को बरामद कर लिया। इनकी निशानदेही पर ही सलमान को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस की दबिश के दौरान इस मामले में आरोपी अशरफ, मेंहदी, रुकसत और हासिम मौके से फरार बताए हो गए।

रोटी-चटनी खिलाकर तीन दिन तक कब्जे में रखा
प्रेसवार्ता में अपने पिता के साथ पहुंचे सलमान ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसे गन्ने के खेत में तीन दिन तक रोटी-चटनी खिलाकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने सलमान की मोबाइल पर उसके माता-पिता से बात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed