फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cattle thieves looking for The raids , many detained

पशु चोरों की तलाश में छापेमारी, कई हिरासत में

Fri, 06 Nov 2015 07:28 PM IST
ममरी
ममरी Updated Fri, 06 Nov 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के घरथनियां गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पशु चोरों द्वारा मेघनलाल (45) की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे मुकेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात पशु चोरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीन चार संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है, जिनसे महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह साढ़े तीन बजे घरथनियां गांव में भैंस चोरी करने आए पिकअप सवार पशु चोरों ने खुद को ग्रामीणों से घिरा देख पशु मालिक मेघनलाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर धरना प्रदर्शन कर मौके पर पहुंचे एसपी अखिलेश चौरसिया, विधायक विनय तिवारी से मुआवजे और हत्यारोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की थी। जिस पर एसपी ने एसओ को घटना का शीघ्र खुलासा करने को कहा था। एसओ अजय कुमार यादव का कहना है कि मेघनलाल के बेटे मुकेश कुमार की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। बताया कि इस मामले में गुरुवार रात थाना भीरा क्षेत्र समेत कई स्थानों पर दबिश देकर तीन चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, जिनसे कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। बताया कि यदि सूचना सटीक बैठी तो केस का खुलासा शीघ्र हो जाएगा।
विज्ञापन

मुआवजे के लिए किमसं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन (राकिमसं) के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने घरथनियां में मेघनलाल की गोली मारकर हुई हत्या में आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने, परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए डीएम के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकिमसं के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने डीएम के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पांच नवंबर को सुबह हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम घरथनियां में पशु चोरों ने मेघनलाल भार्गव की गोली मारकर हत्या कर दी, पत्नी भी घायल है। मूड़ा जवाहर में सूरज कुमार को भी गोली मारकर घायल कर दिया गया, यह दोनों गरीबी से त्रस्त हैं। ज्ञापन में मेघनलाल के परिवार वालों को पांच लाख रुपया शासन से और पांच लाख रुपया मुख्यमंत्री कोष से, एक व्यक्ति को नौकरी और मूड़ा के सूरज कुमार को इलाज के लिए 50 हजार रुपया दिलाने की मांग की है।
इस मौके पर दूलीचंद वर्मा, दिनेश वर्मा, अशोक वर्मा, श्रवण यादव, रामसिंह, वर्मा, देवलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed