फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cashier injured died during treatment

हादसे में घायल कैशियर की इलाज के दौरान मौत

Sat, 09 Apr 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 09 Apr 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Cashier injured died during treatment
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात पीके इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर
सदर कोतवाली में छाउछ रोड पर पीके इंटर कॉलेज के पास बृहस्पतिवार की रात को हुए हादसे में घायल जिला सहकारी बैंक के कैशियर की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया था। 

सरवती देवी कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय नीरज वर्मा बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में छाउछ रोड पर पीके इंटर कॉलेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल को लखनऊ रेफर कर दिया। शनिवार की सुबह नीरज ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिवार वाले शव को लखीमपुर ले आए। कोतवाली पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed