{"_id":"6fe8e8ca70a5cc984dfc83c6a371deb2","slug":"car-woman-during-learning-he-lost-control-one-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सीखने के दौरान महिला ने खोया नियंत्रण, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सीखने के दौरान महिला ने खोया नियंत्रण, एक घायल
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 27 Oct 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
शहर से सटे गांव राजापुर निवासी एक महिला मंगलवार को कार सीखते समय व्यस्त रोड में शुमार जेल रोड पर पहुंच गई, जहां कार चालक महिला नियंत्रण खो बैठी। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला पर चढ़ गई, जिस दौरान कार की टक्कर से एक फल का ठेला भी पलट गया।
लोगों की मदद से कार के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला गया, जिसके बाद कार चालक महिला उसे लेकर एक प्राइवेेट नर्सिंग होम पहुंची। जहां एक्सिडेंटल केस होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शहर से सटे गांव राजापुर निवासी मोहम्मद शमी की पत्नी जुबेदा मंगलवार को कार सीख रहीं थीं। साथ ही चालक भी था, जो बगल की सीट पर बैठा था। जुबेदा जेल रोड पर कार का नियंत्रण खो बैठीं और पैदल जा रही राजापुर निवासी कुसुम को कुचल दिया। हादसे में महिला कार के नीचे फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराने का प्रयास किया गया, लेकिन एक्सिडेंटल केस होने के चलते डॉक्टरों ने घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल कुसुम ने बताया कि वह नवजीवन नर्सिंग होम में नौकरी करती हैैं, मंगलवार की सुबह घर से नर्सिंग होम जा रही थी। इस हादसे के दौरान जेल रोड पर सुआगाढ़ा निवासी अनूप के फल का ठेला भी पलट गया, जिससे सैकड़ों रुपये के फल खराब हो गए।