{"_id":"57b5fc8e4f1c1bda786ec9ee","slug":"car-borne-assailants-looted-the-shopkeeper-twenty-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने दुकानदार से बीस हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने दुकानदार से बीस हजार लूटे
महेवागंज खीरी।
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे में किराना दुकानदार धीरज वर्मा और उसके भाई को कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और 20 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों भाइयों की पिटाई भी की। पीड़ित ने दूसरे रोज पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रड़हापुरवा निवासी धीरज वर्मा की बालूडीह चौराहे के पास किराने की दुकान है। बुधवार रात दुकान बंद कर वह अपने भाई शैलेंद्र के साथ कार से घर वापस जा रहे थे। गांव से बाहर मोड़ के पास अचानक दूसरी कार ने ओवरटेक उनकी कार को रोक लिया। कार में सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें और उसके भाई को असलहों के बल पर बंधक बना लिया और बैग छीनने लगे। जब विरोध किया तो दोनों भाइयों ने पिटाई कर नकदी भरा बैग लेकर भाग निकले। किसी तरह दोनों घर पहुंचे और परिवार वालों को घटना बताई। अगले दिन पुलिस को तहरीर दी। जिसमें 20 हजार रुपये, कागज और दुकान की चाबी लूटने की बात कही है। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।