{"_id":"572a3ec34f1c1bdf795cd641","slug":"canal-ridden-teen-not-a-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबे किशोर का नहीं लगा सुराग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में डूबे किशोर का नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो-उचौलिया।
Updated Thu, 05 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
डूबा
- फोटो : अमर उजाला
भाई ने पुलिस पर लगाया मदद नही करने का आरोप
शारदा नहर में नहाते समय मंगलवार को डूबे रतनपुर निवासी राजाराम के पुत्र झुन्नू का दूसरे दिन बुधवार को भी सुराग नहीं मिला हैै और न ही उसका शव बरामद हुआ हैै। ग्रामीणों के साथ मिलकर भाई रामकुमार ने नहर के किनारे-किनारे हरदोई जिला के टोडरपुर तक तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके भाई के शव को बरामद करने में मदद नहीं कर रही है।
मंगलवार शाम करीब चार बजे क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी झुन्नू वनकागांव के निकट शारदा नहर में नहाते समय डूब गया था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने शव की तलाश की मगर नहर में पानी ज्यादा होने से शव नहीं मिला। चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश यादव भी मौके पर पहुंचे, लेकिन वह भी पेशेवर गोताखोरों के न होने से कुछ नहीं कर सके। ग्रामीणों द्वारा तलाशने के बाद शव का कुछ अता पता न चलने से थकहार कर ग्रामीण लौट गए। उधर, बेटे का शव न मिलने से उसके माता पिता बेहद दुखी हैं। झुन्नू के भाई रामकुमार ने बताया कि शव की तलाश में कुछ ग्रामीणों के साथ वह बुधवार सुबह से शारदा नहर के किनारे चक्कर लगा रहा है। हरदोई जिला के टोडरपुर तक तलाश करने के बावजूद शव का कहीं पता नहीं लगा। आरोप है कि पुलिस ने शव की तलाश के लिए गोताखोर भी नहीं बुलाए। परेशानहाल रामकुमार ने बताया कि वह उचौलिया पुलिस के पास मदद के लिए गया, लेकिन वहां उसकी मदद नहीं की गई। चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि रामकुमार नहर बंद कराने की मांग कर रहा था, जो संभव नहीं है। पेशेवर गोताखोर बुलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बात की जाएगी।