फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Buying stolen vehicle Two arrested for selling

चोरी के वाहन खरीदने बेचने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2015 01:24 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 17 Aug 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Buying stolen vehicle Two arrested for selling
लक्जरी कारों के शौकीन सतर्क हो जाएं, क्योंकि दूसरे जिलों से चोरी कर लाई गई कारों को जिले में सस्ते दामों पर बेचा जा रहा है। आरटीओ विभाग के दलालों की मिलीभगत से डुप्लीकेट कागज भी तैयार करा लिए जाते हैं। ऐसे ही एक मामले का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर चोरी की दो कार पकड़ी हैं। साथ ही इस धंधे में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेजा है। पुलिस चोरी की और गाड़ियों की बरामदगी के प्रयास में जुटी हैै।
विज्ञापन

शनिवार को एलआरपी चौकी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका जिसे गढ़ी रोड शांतीनगर निवासी सुनील दीक्षित चला रहा था। पुलिस ने चालक से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन-बीमा दिखाने को कहा। इसके बाद चालक कोई कागज नहीं दिखा सका, बल्कि उसने गाड़ी मालिक का पता जरूर बताया। पुलिस ने मेला मैदान रोड स्थित एक कार सेल्स के प्रोपाइटर आलोक कुमार श्रीवास्तव से पूछताछ की। तफ्तीश के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे लोग कारों की दूसरे जिलों से चोरी करके बिक्री करते थे। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर एलआरपी रोड स्थित एक वर्कशाप पर दबिश देकर स्कार्पियो कार बरामद की है, जो नोएडा से सितंबर 2011 में चोरी की गई थी। एसएसआई रामअवतार यादव ने बताया कि अभी दो गाड़ियां बरामद की गई हैं, जो चोरी की हैं। कुछ और सुराग मिले हैैं, जिसके मुताबिक छानबीन की जा रही हैै। पुलिस ने चालक सुनील दीक्षित और एक कार सेल्स के प्रोपाइटर आलोक कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया हैै। इस वर्कआउट में एसआई सूर्यमणि यादव, एसआई अरविंद कुमार राय, आरक्षी अजय सिंह, विजय शर्मा, गजेंद्र सिंह, वरुण सिंह, कुमार गौरव शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed