फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Burglars made half million items, including cash, jewelery

चोरों ने नकदी-जेवर समेत डेढ़ लाख का उड़ाया सामान

Fri, 12 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /मैलानी।
अमर उजाला ब्यूरो /मैलानी। Updated Fri, 12 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Burglars made half million items, including cash, jewelery
चोर
मोहल्ला काली मंदिर निवासी व्यापारी के घर हुई वारदात 
विज्ञापन

मोहल्ला काली मंदिर निवासी व्यापारी सुमित के घर के अंदर घुसे चोर 80 हजार रुपये की नकदी, जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का सामान बटोर ले गए। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुसिल ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

मोहल्ला काली मंदिर निवासी व्यापारी सुमित अग्रवाल ने बताया कि वह गुरुवार की रात परिवार समेत बरामदे में सो रहे थे। इसी बीच घर में घुसे चोरों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखे 80 हजार रुपये की नगदी, सोने की चार अंगूठी, सोने के दो कंगन, चांदी की पांच जोड़ी पायल, बिछिया पांच जोड़ी, दो सोने की चेन, दो जोड़ी टॉप्स चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि रात करीब तीन बजे छोटी बच्ची के रोने पर जब उनकी आंख खुली तो देखा कमरे का दरावाजा खुला था। शक होने पर कमरे के अंदर गए तो वहां सामान बिखरा देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed