फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Burglars cash, including goods made millions

चोरों ने नकदी समेत  लाखों का माल उड़ाया

Sun, 04 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  फरधान।
अमर उजाला ब्यूरो  फरधान। Updated Sun, 04 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Burglars cash, including goods made millions
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
कस्बा रुकुंदीपुर और कोरैया जंगल गांव में हुई वारदात
विज्ञापन

 चोरों ने कस्बा रुकुंदीपुर में स्थित एक मोबाइल शॉप का शटर काटकर और कोरैया जंगल गांव के एक घर में नकब लगाकर नगदी समेत लाखों का माल साफ कर दिया। पुलिस ने मौका-मुआयना किया है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।  
---
घटना- एक
मोबाइल शॉप का शटर काटकर चोरी

अमानलाला निवासी रंजीत वर्मा की रुकुंदीपुर कस्बे में मोबाइल और कंप्यूटर की दुकान है। रंजीत ने बताया शनिवार की शाम साढ़े सात बजे दुकान बंदकर वह घर चला आया था। रात में चोरों ने दुकान का शटर काट दिया और उसमें रखे 50 चायनीज, पांच नोकिया, 10 लावा कंपनी के मोबाइल, एक लैपटॉप, दो कंप्यूटर, एक प्रिंटर, 50 मोबाइल चार्जर, 50 लाइट ट्यूब और पांच हजार रुपए चुरा लिए। चोरों ने पास ही में पीरपुर निवासी अनूप दीक्षित की कोल्डड्रिंक और मोबाइल शॉप की दुकान में भी चोरी का असफल प्रयास किया। रविवार सुबह अखबार वितरक सितारे हिंद अखबार डालने दुकान पहुंचा तो शटर खुला देख रंजीत को जानकारी दी। रंजीत ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

--
घटना- दो
नकब लगाकर नगदी सहित लाखों के जेवरात चुराए

कोरैयाजंगल निवासी कन्हैयालाल ने बताया शनिवार रात चोर मकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस आए। कमरे में रखी सेफ और बक्से का ताला तोड़कर सोने की तीन जोड़ी अंगूठियां, एक हार, एक मांग टीका, दो माला, तीन नाक के फूल, दो झाला, सात जोड़ी बिछिया, चार चांदी के सिक्के, दो जोड़ी पायल, एक लैपटाप सहित अन्य सामान व पांच हजार रुपये चुरा ले गए। चोरी के दौरान उनके बच्चे कमरे में ही सोए हुए थे, लेकिन चोरी की उनको भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-- 
पुलिस पिकेट में आराम फरमाते रहते हैं सिपाही
फरधान। व्यापारियों में गश्ती सिपाहियों के प्रति रोष है। उनका कहना है ड्यूटी में तैनात सिपाही गश्त के बजाय कुछ दूरी पर स्थित पिकेट पर आराम फरमाते रहते हैं, जिससे आए दिन चोरियां होती हैं। ये संयोग है कि शनिवार को ड्यूटी पर रहे सिपाही के समय पहले भी बैंक और दुकान में चोरी तथा लूट की घटनाएं हो चुकी हैं।

-- 
खमरिया में चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान
खमरिया। बसढिया गांव के मजरा नई बस्ती निवासी राजेश ने बताया की शनिवार की रात वह परिवार समेत घर में सो रहे थे। दीवाल फांदकर चोर घर में घुस आए। कमरे का दरवाजा खोलकर उसमें रखी अलमारी से पांच हजार रुपये, दो सोने के मंगलसूत्र, कलर टीवीए, सीडी, चार मोबाइल समेत हजारों रुपये का सामान बटोर ले गए। सुबह जब राजेश लघुशंका करने के लिए उठा तो मेन दरवाजा खुला देखकर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित राजेश ने चोरी की लिखित सूचना पुलिस को दे दी। चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया घटना की जानकारी मिली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed