फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bull meat smugglers helping organically

सिपाही के मांस तस्करों की मदद करने पर बवाल

Sun, 27 Sep 2015 10:28 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sun, 27 Sep 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
Bull meat smugglers helping organically
गांव रकेहटी में ग्रामीणों ने मांस तस्करों को पकड़ा लेकिन मौके पर पहुंचे सिपाही ने न सिर्फ उन्हें भगा दिया बल्कि एक ग्रामीण को लाठी से बुरी तरह धुन दिया। इस पर भड़के गांव वालों ने निघासन-ढखेरवा मार्ग पर दो घंटे जाम लगाए रखा। आरोपियों की बाइक को भी तोड़ दिया। एसडीएम और आसपास के थानों का फोर्स पहुंचने के बाद पूर्व प्रधान के घर छिपे आरोपियों को दबोच लिया गया। ग्रामीण को पीटने वाले सिपाही को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक बाइक पर दो लोग बीच में बोरी रखकर ढखेरवा से निघासन की ओर आ रहे थे। बाइक के साथ एक वैगन आर भी चल रही थी। रकेहटी में जगमोहन के घर के पास बाइक का पहिया एक गड्ढे में पड़ने से लगे झटके के कारण बोरी नीचे गिरी पास ही खड़ा जितेंद्र नामक युवक उसे उठाने में बाइक पर सवार लोगों की मदद करने लगा। लेकिन बोरी उठाते ही उसके हाथ खून से रंग गए। बोरी में गोमांस होने के शक में जितेंद्र ने उनकी मदद छोड़ उनसे पूछताछ शुरू कर दी। इसी बात पर वैगन आर से उतरकर आए एक व्यक्ति से उसका झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

विवाद होता देख भीड़ इकट्ठी हो गई। किसी ने मांस तस्करों को रोकने के लिए वैगन आर की चाबी निकाल ली। सूचना देकर कस्बे में मौजूद सिपाही शत्रोहन दुबे को भी बुला लिया। आरोप है कि शत्रोहन दुबे ने पहले तो आरोपियों को उनकी कार की चाबी दिलाकर उन्हें वहां से भगाया और फिर जितेंद्र को लाठी से पीट दिया। इससे भड़के ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए निघासन-ढखेरवा मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ निघासन, सीओ गोला और एसडीएम लव कुमार समेत भारी तादाद में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। एएसपी अष्टभुजा सिंह भी पहुंच गए। पूर्व प्रधान के घर में छिपे आरोपी दुर्गापुरवा निवासी ऐनुल हसन और पिपरावां (फरधान) निवासी रहीसुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। मांस तस्करों की मदद करने के आरोपी सिपाही शत्रोहन दुबे को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बोरी में भरे मांस को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ निघासन मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि मांस किस पशु का है, इसका पता लगाने के लिए परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बैठक होने के कारण देर से पहुंचे अफसर
निघासन (लखीमपुर खीरी)।
थाना क्षेत्र के गांव रकेहटी में रविवार को एक बोरी में मांस मिलने के मामले में जिला मुख्यालय पर बैठक होने के कारण एसओ निघासन, सीओ और एसडीएम देर से घटनास्थल पर पहुंचे। नाराज ग्रामीणों को शांत करने में झंडी चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह और हल्का दरोगा सुरेश कुमार को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान उनको ग्रामीणों के आक्रोश का कोपभाजन भी होना पड़ा।
बार-बार उग्र होती रही भीड़
किसी तरह से वहां पर ग्रामीणों  को शांत करने के लिए कस्बे के कुछ संभ्रांत व्यक्ति भी आ गए, लेकिन नाराज ग्रामीण बार-बार उग्र होते रहे। लोगों ने वैगनआर कार को बरामद करने की मांग की।

पुलिस पर तस्करी में शामिल होने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार और बुधवार को ढखेरवा की बाजार होने के कारण कस्बे में हल्का सिपाही सड़क पर रहते हैं और मवेशियों से भरे वाहनों से पैसा वसूलने का काम करते हैं। इस दौरान तस्कर पुलिस को नजराना देकर चले जाते हैं।
टाइम लाइन
12.20 बजे सिपाही ने चलाई लाठी
12.30 बजे ग्रामीणों ने लगाया जाम
12.40 बजे ग्रामीणों ने आरोपियों की बाइक तोड़ी
12.46 बजे एसओ डीके यादव पहुंचे
1.10 बजे सीओ गोला और सीओ निघासन
1.30 बजे एसडीएम लवकुमार मौके पर पहुंचे
1.50 बजे गोला, पलिया, तिकुनियां, गौरीफंटा आदि स्थानों का फोर्स पहुंचा
2.05 बजे भीड़ को समझाने का प्रयास किया
2.30 बजे जाम खुलवाया
3.30 बजे एएसपी अष्टभुजा सिंह पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed