{"_id":"58bc18c04f1c1b9069e7e60c","slug":"building-camp-city-is-a-lively-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी बना रहा शहर, बाजार में रही रौनक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छावनी बना रहा शहर, बाजार में रही रौनक
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
आपत्तिजनक वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में सन्नाटा, दिन में चहल पहल पर भी रही नजर
शहर में दूसरे दिन भी कर्फ्यू में ढील जारी रही। इससे शहर की बाजारों में जहां रौनक रही, वहीं पुलिस ने पूरे शहर पर नजर रखी। इससे शहर पूरी तरह से छावनी बना रहा। हालांकि लोगों को कोई दिक्कत नहीं आई।
आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद दो मार्च की रात को कर्फ्यू लगा दिया गया था। शुक्रवार को साढ़े तीन बजे से साढ़े छह बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी। दो रात और एक दिन के कर्फ्यू से पूरा शहर बेरौनक हो गया था। हालांकि चार मार्च को पूरे दिन और रात नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील से जिंदगी पटरी पर लौट आई। इधर, रविवार को भी कर्फ्यू में ढील जारी रही, जिससे सुबह से ही बाजार खुल गए और लोग खरीदारी को निकले। हालांकि इस दौरान पुलिस व्यवस्था मुस्तैद रही। शहर के हर चौराहे, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर यूपी 100 और पुलिस, पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। इससे समूचा शहर छावनी बना रहा, लेकिन किसी को भी कोई दिक्कत नहीं। इससे जहां बाजारों में भीड़ रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की।