फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brother of former chairman cane shot

पूर्व गन्ना चेयरमैन के भाई को मारी गोली

Tue, 10 May 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-फरधान।
अमर उजाला ब्यूरो-फरधान। Updated Tue, 10 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, लखनऊ रेफर  
विज्ञापन

पुलिस मान रही चुनावी रंजिश में हुई है घटना 

नकाबपोश बदमाशों ने मुर्गियों के बाड़े के बाहर अपने पुत्र के साथ सो रहे गांव अमानलाला निवासी पूर्व गन्ना समिति फरधान के चेयरमैन इंद्रपाल वर्मा के 55 वर्षीय भाई कृष्णमोहन उर्फ राधे को गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। घायल को घर वाले जिला अस्पताल लाए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। मामले की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस घटना के पीछे प्रधानी के चुनाव की रंजिश मान रही है। 

अमानलाला निवासी 55 वर्षीय कृष्णमोहन उर्फ राधे एक वर्ष से गांव के बाहर बाड़ा बनाकर मुर्गी पालन का व्यवसाय करते हैं। सोमवार की रात वह अपने 24 वर्षीय पुत्र अरुण और सरोज नाम के एक ग्रामीण के साथ बाड़े के बाहर अलग-अलग चारपाइयों पर सो रहे थे। अरुण ने बताया रात करीब एक बजे नकाबपोश चार सशस्त्र बदमाश आए और उसके पिता को जबरन ले जाने लगे। आहट से उसकी और सरोज की आंख खुल गई। उसने जब पिता को ले जाने का विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। शोरशराबा होने पर ग्रामीणों को आता देख बदमाशों ने उसके पिता के सीने में गोली मार दी और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंचे घर वाले राधे को जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे एसओ तपेश्वर सागर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घर वालों से घटना के बावत जानकारी ली। एसओ ने बताया कि राधे की पत्नी ने चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम देने का शक जाहिर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed