फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Briefs vest stripe robbery gang killed three homes

कच्छा-बनियान धारी गिरोह ने तीन घरों में डाला डाका

Mon, 10 Aug 2015 05:19 PM IST
मैगलगंज।
मैगलगंज। Updated Mon, 10 Aug 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
Briefs vest stripe robbery gang killed three homes
थाना क्षेत्र के चौखडिया गांव में रविवार की रात कच्छा बनियान पहने दर्जन भर नकाबपोश बदमाशों ने तीन घरों में धावा बोला, जिसमें गृहस्वामियों को असलहे के बल पर बंधक बनाकर डाका डाला हैै। वारदात को अंजाम देकर भागते समय बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। वारदात की सूचना रात में मिलने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, बल्कि सुबह करीब आठ बजे गांव पहुंची। पुलिस ने भुक्तभोगियों पर दबाव बनाकर डकैती की वारदात को चोरी में दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चौखडिया गांव में रविवार की रात करीब दो बजे कच्छा बनियान पहने दर्जन भर नकाबपोश सशस्त्र बदमाश सबसे पहले छोटेलाल के घर आ धमके, जहां घर के बाहर सो रहे छोटेलाल को असलहे के बल पर कब्जे में ले लिया और फिर मकान खुलवा लिया। बदमाश घर के अंदर दाखिल हो गए, जहां परिवार के सदस्यों को बांधकर करीब 20 हजार कीमत के जेवर, 5500 की नगदी लूट ली। बदमाशों ने छोटेलाल को अपने कब्जे में रखा, फिर पड़ोसी हरिवंश अर्कवंशी के मकान को निशाना बनाया और छोटेलाल से आवाज लगवाकर मेन गेट खुलवाया। जैसे ही मेनगेट खुला बदमाश मकान के अंदर दाखिल हो गए। घर में घुसते ही हरिवंश, निर्मल, नीरज, शबनम के हाथों को पीछे बांधकर असलहे दिखाकर धमकाते हुए लूटपाट करना शुरू कर दिया। इनके घर में रखे बक्सों में से एक लाख रुपये के जेवर और 22 हजार नकदी की लूट ली और जाते समय शबनम के शरीर पर पहने हुए सारे गहने भी उतरवा लिए। इसके बाद भी बदमाशों ने छोटेलाल को नहीं छोड़ा और मूलचंद के घर पर छोटेलाल के सहारे ही दाखिल होने का प्रयास किया, जहां मूलचंद वारदात के समय पेशाब करने के लिए उठा था। जैसे ही मूलचंद ने घर का दरवाजा खोला कि बदमाशों ने मूलचंद पर भी असलहे तानकर अपने कब्जे में ले लिया। यहां बदमाशों ने घर के अंदर रखे बक्सों से सामान निकालना शुरू कर दिया, लेकिन छत पर सो रही मूलचंद की पत्नी मिथिलेश कुमारी और बेटा योगेश आहट पाकर जाग गए। तब बदमाशों ने उन्हें भी कब्जे में लेने के लिए छत पर चढ़ने का प्रयास किया। लेकिन योगेश ने छत से बदमाशों पर पत्थर चलाने शुरू कर दिए, अपने को फंसता देख बदमाश परिवार वालों को असलहे के बल पर धमकाते हुए भागने लगे। तब तक परिवार वालों ने शोर शराबा शुरू कर दिया, जिससे घबराकर बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। अपने घर पर हुई डकैती की वारदात की सूचना योगेश ने तत्काल पुलिस को मोबाइल से दी, लेकिन पुलिस ने रात्रि में घटनास्थल पर जाना और बदमाशों को घेरना मुनासिब नहीं समझा, बल्कि सुबह कार्यवाही करने की बात कहकर इतिश्री कर ली। सोमवार की सुबह पुलिस ने मौका मुआयना किया, तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई, क्योंकि वारदात डकैती की थी। भुक्तभोगियों ने अपने घर हुई लूटपाट एवं बंधक बनाने की तहरीर दी, तो पुलिस ने उल्टे उन्हीं पर दबाव बना दिया। फिर चोरी की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर राहत की सांस ली। सीओ मितौली मिथिलेश दीक्षित ने बताया कि उनको इन वारदातों की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

--------
तो ऐसे हो रहा क्राइम कंट्रोल
मैगलगंज। क्षेत्र के कुकुरगोती एवं हिम्मतपुर गांव में 22 एवं 24 जुलाई की रात सशस्त्र बदमाशों ने यहां पर भी परिवार वालों को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात एवं नगदी लूट ली थी। पुलिस ने इन वारदातों को संदिग्ध बताते हुए चोरी के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। इनका खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है। उन वारदातों पर सबक लेकर यदि पुलिस ने समय से कार्रवाई की होती, तो बदमाश सलाखों के पीछे होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed