{"_id":"5839934e4f1c1b5a2c13b455","slug":"breaking-theft-of-thousands-of-mobile-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर हजारों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो खमरिया।
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया के मेन चौराहा पर हुई वारदात, रिपोर्ट दर्ज नहीं
मेन चौराहा के पास स्थित मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर चोरों ने 30 हजार की नकदी समेत 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कस्बे के सदर चौराहे पर मनीष गुप्ता की मोबाइल की दुकान है। इसी दुकान से चंद कदम की दूरी पर रात में गश्ती सिपाही भी कुछ देर रुकते हैं। चोरों ने शुक्रवार की रात ताला तोड़ दिया और चोरी करने लगे। इसी बीच खटपट की आवाज होने पर मकान मालिक की आंख खुल गई। आशंका होने पर वह रात करीब साढ़े तीन बजे जब घर के बाहर निकले तो दुकान के बाहर दो संदिग्ध युवक खड़े दिखे। जब उन्होंने तेज आवाज में उन्हें ललकारा तो दुकान के अंदर से बोरी में सामान रखकर निकले एक युवक के साथ तीनों मौके से फरार हो गए। शक होने पर जब वह दुकान के पास पहुंचे तो शटर टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी। सूचना पर दुकान स्वामी मनीष मौके पर पहुंचे तो देखा कि शटर का एक कोना उठा था और अंदर रखा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। दुकान स्वामी ने बताया कि चोर दुकान में रखे 30 हजार रुपये, 40 हजार के रिचार्ज कूपन एवं दो मोबाइल सेट ले गये। दुकान स्वामी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया मौके का निरीक्षण किया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।