{"_id":"572b81534f1c1b4c625cd084","slug":"breaking-tehsil-temple-theft-of-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के मंदिर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसील के मंदिर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 05 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली से चंद कदम दूर हुई घटना
तहसील परिसर में स्थित भगवान शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुजारी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी हैै। तहसील परिसर में हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था के दावों की कलई खुल गई है, क्योंकि चंद कदम की दूरी पर कोतवाली और सीओ दफ्तर मौजूद है।
मोहल्ला राजगढ़ निवासी मंदिर के पुजारी राजाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया वह कई वर्षों से मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्य कर रहा है। बुधवार की रात करीब 10 बजे मंदिर को बंद कर वह अपने घर गए थे। इसके बाद बृृहस्पतिवार की सुबह पुजारी मंदिर पहुंचा, तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। चोरों ने मंदिर में रखा पीतल का घड़ा, बाल्टी, टंकी आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताते चलें कि तहसील परिसर में रात को सुरक्षा गार्ड की तैनाती रहती है। इसके बावजूद मंदिर में चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैैं। वहीं सदर कोतवाली और सीओ आफिस से चंद कदमों की दूरी पर चोरी की घटना से साफ है कि चोरों को पुलिस का खौफ नहीं है।