{"_id":"58247de64f1c1bc932b3975b","slug":"breaking-down-the-village-high-tension-wire-line-major-disaster-averted","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटकर गिरा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूटकर गिरा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार, बड़ा हादसा टला
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
line
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाराज महिलाओं ने तार दुरुस्त करने आए बिजली कर्मियों को खदेड़ा
चौधीपुर गांव के ऊपर से होकर गुजरी चलती हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर गांव में गिर गया। तार टूटकर गिरते ही जमीन में उगी घास में आग लगने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना बिजली उपकेंद्र पर दी। जहां से लाइन बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आए दिन गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से गुस्साए लोगों ने बिजली लाइन ठीक करने आए बिजली कर्मचारियों को वहां से खदेड़ दिया।
घटना शुक्रवार सवेरे सात बजे लगभग की है। ग्रामीण विनोद, नीरज, रामशंकर, ओमप्रकाश, ब्रजलाल, वीरेन्द्र, सुशीला देवी, जाली देवी, माया, कमलेश आदि ने आरोप लगाया कि गांव से गुजरी हाईटेंशन बिजली लाइन के पुराने और जर्जर तार अक्सर टूटकर गिर जाते है, इससे खतरा है। इस समस्या की ओर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो बिजली लाइन दुरुस्त करने गए बिजली कर्मचारियों को ग्रामीणों और महिलाओं ने खदेड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साई महिलाओं को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन गांव से हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग पर अड़ी महिलाओं ने पुुलिस की बात भी मानने से इनकार कर दिया। जिसके चलते बांकेगंज टाडन सहित फीडर से जुडे़ अन्य गांवों की बिजली सप्लाई ठप रही। बावजूद इसके बिजली विभाग के अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए गांव पहुंचने की जरूरत महसूस नहीं की।