{"_id":"59ac01464f1c1b09278b4e56","slug":"branch-manager-tries-to-crush-including-family","type":"story","status":"publish","title_hn":" शाखा प्रबंधक को परिवार समेत कुचलने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाखा प्रबंधक को परिवार समेत कुचलने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां खीरी (लखीमपुर खीरी)।
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलरायां चीनी मिल में हुई वारदात
बीमार सिविल इंजीनियर को देख परिवार समेत लौट रहे थे शाखा प्रबंधक
स्थानीय चीनी मिल के बीमार सिविल इंजीनियर का हालचाल लेकर शनिवार की देर शाम परिवार समेत पैदल आ रहे जिला सहकारी बैंक शाखा बेलरायां के प्रबंधक अशोक वर्मा को मिल कॉलोनी कैंपस में चार पहिया वाहन से कुचलने का प्रयास किया गया। हालांकि इस दौरान सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी को कोई चोट नहीं आई। शाखा प्रबंधक ने चीनी मिल के दो केमिस्टों के खिलाफ कोतवाली तिकुनियां पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से लोगों में रोष है।
शाखा प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि वह शनिवार की शाम बेलरायां की सरयू सहकारी चीनी मिल के बीमार सिविल इंजीनियर को उनके आवास पर परिवार समेत देखने गए थे। शाम करीब पौने नौ बजे वापस आते समय पहले से घात लगाए सफारी गाड़ी से खड़े चीनी मिले के केमिस्ट अपने दूसरे साथी केमिस्ट के साथ गाड़ी तेज रफ्तार उनकी ओर दौड़ाकर चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने और परिवार के सदस्यों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। किसी तरह से अपने आवास पर पहुंचे। तभी आरोपी दोनों केमिस्ट अन्य दो-तीन लोगों के साथ उनके आवास पर आ गए और गालियां देते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। आसपास के लोगों के आने और विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए आरोपी चले गए। उन्होंने बताया कि आरोपी केमिस्ट दिलीप कुमार से उनकी रंजिश चल रही है। शाखा प्रबंधक ने रविवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक ने केमिस्ट दिलीप सिंह, केमिस्ट कुमार अंकुर और अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से दोनों आरोपी आवास पर ताला डालकर फरार हैं।