फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Booty was injured by hitting the butt of failing Tmnche

लूट में असफल होने पर तमंचे की बट मारकर घायल किया

Mon, 27 Jul 2015 11:52 PM IST
उचौलिया।
उचौलिया। Updated Mon, 27 Jul 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Booty was injured by hitting the butt of failing Tmnche
 चौकी क्षेत्र में हाइवे पर गांव जलालपुर के पास बाइक सवार दंपति को लूटने में नाकाम रहने पर बाइक सवार दो लुटेरों ने युवक को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इस बीच ग्रामीणों को देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना पसगवां क्षेत्र के कस्बा जेबीगंज निवासी राज्यवर्धन मिश्रा अपनी पत्नी अंजू के साथ गांव भिलावा अपनी ससुराल गए थे। वहां से वापस जेबीगंज आते समय रविवार देरशाम करीब साढ़े आठ बजे रास्ते में हाइवे पर सोनौवा तिराहा के पास बाइक सवार दो संदिग्ध लोग उनका पीछा करने लगे। राज्यवर्धन ने खतरे को भांपकर बाइक की गति बढ़ा दी, लेकिन बदमाश बाइक रोकने को कहकर पीछा करते रहे। करीब एक किमी पीछा करने के बाद जलालपुर गांव से पहले बदमाशों ने राज्यवर्धन के सिर में तमंचे की बट से प्रहार कर जख्मी कर दिया। इस दौरान जलालपुर में राज्यवर्धन द्वारा ग्रामीणों को आवाज देने पर बदमाश फरार हो गए। राज्यवर्धन ने ग्रामीणों को सारा वाकया बताया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह यादव ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed