{"_id":"5748762b4f1c1ba22c692e0a","slug":"bookkeeper-shot-lakh-looted-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम को गोली मारकर दिनदहाड़े आठ लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनीम को गोली मारकर दिनदहाड़े आठ लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 27 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीओ दफ्तर, कोतवाली, चौकी के पास से बदमाश फरार
बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
मुनीम के हाथ में लगी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती
घर के पास बैंक शाखा से निकालकर ला रहे थे रुपये
बदमाशों ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में पैदल आ रहे आढ़त के एक मुनीम को दिनदहाड़े गोली मारकर आठ लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। गोली से घायल मुनीम दाताराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूं तो पुलिस महज पांच मिनट में ही मौके पर पहुंच गई लेकिन महज एक फर्लांग के दायरे में मौजूद सीओ दफ्तर, कोतवाली और संकटा देवी पुलिस चौकी होने के बावजूद तीनों लुटेरे भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने इतनी बड़ी घटना के बाद भी दो घंटे तक न तो चेकिंग अभियान चलाया और न ही नाकेबंदी की। कोतवाली पुलिस ने आढ़ती राजे गुप्ता की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमला कर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो बदमाशों के चेहरे आ गए हैं, जिन्हें सर्विलांस टीम को उपलब्ध करा दिया गया है।
मोहल्ला रानीगंज निवासी राजे गुप्ता चीनी के थोक विक्रेता हैं। उनके घर के नीचे ही उनकी चीनी की आढ़त लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी है। आढ़त से करीब सौ मीटर की दूरी पर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। शुक्रवार दोपहर उनके मुनीम मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी दाताराम गुप्ता (48) पीएनबी की शाखा से आठ लाख रुपये निकालकर झोले में रखकर पैदल ही आढ़त पर वापस आ रहे थे। घायल मुनीम दाताराम ने बताया कि जब वह बाथम वैश्य धर्मशाला के पास गली से निकले तो कुछ दूरी पर एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर बैठा था जबकि दो बदमाश खड़े थे। पास आते ही एक बदमाश ने उनके हाथ से थैला छीनने का प्रयास किया। शोर मचाते हुए जब उन्होंने विरोध किया तो दूसरे बदमाश ने उनके हाथ पर तमंचे से गोली मार दी और सभी बदमाश थैला लूटकर बाइक से स्टेशन की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
दिनदहाड़े व्यस्त गली में गोली चलने से वहां भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने घायल मुनीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी एमपी सिंह ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायल मुनीम और आढ़त स्वामी से घटना की जानकारी ली। एसपी अखिलेश चौरसिया ने भी मौका मुआयना करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर दाताराम से पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
बैंक के सीसीटीवी में दो बदमाशों के फुटेज आ गए हैं। उन्हें सर्विलांस टीम को उपलब्ध करा दिया गया है। मुनीम तीन बदमाशों के होने की बात कह रहे हैं लेकिन आसपास के लोग बदमाशों की संख्या दो ही बता रहे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है।
- एमपी सिंह, सीओ सिटी