{"_id":"578bc0fc4f1c1b167cc4b664","slug":"bike-thief-caught-by-the-police-recovered-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा चोर तीन बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ा चोर तीन बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
thief
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में बेचते थे चोरी की बाइक, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बनी पुलिस की मददगार
कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया हैै, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन बाइक बरामद कर ली हैं।
कोतवाल एसएन द्विवेदी ने बताया कि 16 जून की रात 10.30 बजे एसएसआई जनार्दन प्रताप सिंह, नानक चौकी इंचार्ज डीपी यादव, कांस्टेबल योगेंद्र पाल सिंह और विनोद मिश्रा के साथ वारंटियों की तलाश में गश्त पर निकले थे। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने अलीगंज रोड पर नहर पुलिया के पास एक पैशन प्रो बाइक पर जा रहे दो संदिग्ध लोगों को रोका, बाइक रुकते ही पीछे बैठा मोहल्ला महमूदनगर पलिया निवासी यूनुस फरार हो गया। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम विजय त्रिवेदी उर्फ गुडडू निवासी अर्जुननगर कॉलोनी बताया, जो वर्तमान में अलीगंज रोड के गांव द्वारिकागंज में रहता है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर द्वारिकागंज में उसके घर से यामहा क्रैक्स और प्लेटिना बाइक बरामद की। पुलिस ने आरोपी का चालान भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पलिया निवासी दूसरे आरोपी यूनुस पर पास के थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
--
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आया आरोपी
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाल ने बताया कि 11 जून को श्रीचंद मेमोरियल हास्पिटल के सामने से कोटवारा निवासी मोहम्मद आलम की पैशन प्रो यूपी31 डब्ल्यू 8597 चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट उसी दिन कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में पकड़े गए आरोपी सहित दो का फुटेज पुलिस को मिला था, जिसके आधार पर नानक चौकी इंचार्ज बीपी यादव मामले की विवेचना कर रहे थे।
विज्ञापन
--
नेपाल में बेचते थे बाइक
गोला गोकर्णनाथ। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी विजय त्रिवेदी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी यूनुस के साथ बाइक चुराकर संपूर्णानगर होते हुए नेपाल जाकर बेचता था। उसने 26 जून को भीरा से चुराई बाइक स्पलेंडर और 30 जून को मोहल्ला तीर्थ से चुराई गई बिना नंबर की बाइक पैशन प्रो को नेपाल में बेचा। उसने बताया कि चोरी के बाद वह और उसका साथी पहचान मिटाने के लिए नंबरप्लेट बदल कर बाइक का मोडीफिकेशन कर देते थे।
--
डेढ़ माह पूर्व छूटा था आरोपी
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाल एसएन द्विवेदी ने बताया कि आरोपी विजय त्रिवेदी दहेज हत्या के मुकदमे में जेल गया था, जो डेढ़ माह पूर्व ही जेल से छूटा। आरोपी की जेल में ही शातिर चोर यूनुस के साथ मित्रता हो गई, वह भी अभी जल्द ही जेल से छूटकर बाहर आया है। बाहर आते ही दोनों ने बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया।