{"_id":"570f9cd54f1c1b91284a6ab8","slug":"bike-stolen-arrested-two-of-the-accused-fleeing-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी कर भाग रहे दो आरोपियों को दबोचा, धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोरी कर भाग रहे दो आरोपियों को दबोचा, धुनाई
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
चाोर
- फोटो : अमर उजाला
फूलबेहड़ के गांव पिपरा गूम निवासी संतकुमार की थी बाइक
मोहल्ला थरवरनगंज स्थित एटीएम के बाहर से चोरी कर भागे थे
शहर के मोहल्ला थरवरनगंज स्थित बैैंक आफ बड़ौदा के बाहर खड़ी बाइक को लेकर भाग रहे दो आरोपियों को लोगों की मदद से बाइक स्वामी ने पकड़ लिया, इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। लोगों की बेहिसाब पिटाई से दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान भेज दिया है।
फूलबेहड़ के गांव पिपरा गूम निवासी संतकुमार अपने रिश्तेदारों के साथ बृहस्पतिवार को सामान खरीदने लखीमपुर आया था। दोपहर को वह मोहल्ला थरवरनगंज स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम से रुपये निकाल रहा था, तभी बाहर खड़ी बाइक पैशन को दो लोग ले जाने लगे। यह देखकर संतकुमार एटीएम से बाहर निकला और शोर मचाया। तब तक दोनों आरोपी भागने लगे, तो बाइक स्वामी समेत अन्य लोगों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। कचहरी रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के पास लोगों ने बाइक से भाग रहे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान किसी ने फोन कर पुलिस को सूचना दे दी, जहां पहुंचकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों की पहचान मोहल्ला हाथीपुुर कोठार निवासी श्रवण अवस्थी और अर्जुनपुरवा निवासी बबलू अवस्थी के तौर पर हुई हैै। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि एक परिचित की बाइक मांगकर एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालने आए थे, जहां सेेे उनकी बाइक चोरी हो गई। आरोपियों ने बताया है कि हूबहू वैसे ही बाइक देखकर सोचा कि शायद कोई धोखे से उनकी बाइक लेकर चला गया, जिस पर वह लोग दूसरे की बाइक लेकर जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने एक पान वाले को अपना नंबर भी देने की बात कही। पुलिस ने आरोपियों की दलील की भी जांच कराई है, लेकिन दूसरे की बाइक चोरी कर भागते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने को पुलिस ने गंभीरता से लिया। एसएसआई जेपी यादव ने बताया कि वादी संतकुमार की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद दोनों का चालान भेजा गया है।