{"_id":"6e4f514e6cc3bb09a0ef6bb71ca39d29","slug":"bike-riders-were-victims-of-the-accident-while-returning-from-kinship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी से लौटते समय हादसे का शिकार हुए थे बाइक सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदारी से लौटते समय हादसे का शिकार हुए थे बाइक सवार
सिकंद्राबाद
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
बुधवार की रात को फरधान थाना के रतसिया गांव के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा है। जबकि तीसरा युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। तीनों युवक बाइक से बुधवार की शाम को अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए अपने घर से निकले थे, जिसके बाद देरशाम परिवार वालों को हादसे की जानकारी लगी। मृतक दोनों युवक एक ही परिवार के थे।
हैदराबाद थाना के गांव कैमहरा निवासी भगवानदीन भार्गव का पुत्र 20 वर्षीय अनुज, विजय लाल का 22 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र उर्फ छोटू और मन्नूलाल का पुत्र बलवीर बुधवार की शाम पांच बजे बाइक से अटई गांव गए थे, जहां कुछ देर रिश्तेदारी में रुकने के बाद तीनों युवक बाइक से राजेपुर गांव निवासी रजनीश के घर पहुंचे। यहां से करीब साढ़े सात बजे तीनों युवक बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में रतसिया गांव के पास तीनों ट्रक की चपेट में आ गए, जिसमें अनुज और धर्मेंद्र उर्फ छोटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बलवीर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृृतक के रिश्तेदार रजनीश ने बताया कि अनुज दिल्ली में नौकरी करता था। उसे गुरुवार को दिल्ली काम पर जाना था। जबकि धर्मेंद्र खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था।