{"_id":"56fd58614f1c1b6c3af00105","slug":"bike-riders-killed-in-the-accident-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक घायल
ब्यूरो/निघासन।
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गल्ले के काम से गए थे लखीमपुर खीरी
जिला मुख्यालय से अपने गांव मझगई बाइक से जा रहे दो युवकों की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों दुर्गापुरवा के पास बने गड्ढे में जा गिरे। सिर में चोट लगने के कारण एक युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक ने हेल्मेट नहीं पहना था। घायल अवस्था में दूसरे युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर उसे जिला मुख्यालय रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल है।
मझगई चौकी निवासी 34 वर्षीय प्रमोद कुमार गल्ले के काम से बुधवार की सुबह बाइक से लखीमपुर से गया था। लखीमपुर निवासी 36 वर्षीय पंकज भी प्रमोद के घर आने के लिए उसके साथ बाइक पर सवार हो गया। निघासन पलिया रोड पर दुर्गापुरवा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक समेत सड़क के बायीं तरफ बने गड्ढे में जा गिरे। हेल्मेट न पहनने के कारण प्रमोद के सिर में काफी चोट आई। जबकि पंकज के शरीर में कई गंभीर चोटें आईं। रातभर दोनों बाइक समेत उसी गड्ढे में पड़े रहे। सुबह जब पंकज को होश आया तो उसने मझगईं फोन किया कि दुर्घटना होने के कारण प्रमोद की मौत हो चुकी है और वह घायल है। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, पंकज को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत खराब होने पर उसे जिला मुख्यालय रेफर किया गया है।