{"_id":"591711824f1c1b1d68852e6a","slug":"bike-rider-robbers-looted-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने सरेशाम नकदी जेवर लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने सरेशाम नकदी जेवर लूटे
लख्ाीमपुरख्ाीरी
Updated Sat, 13 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलक समारोह से वापस आ रहे थे पीड़ित
तिलक समारोह से वापस लौट रहे गोला थाना क्षेत्र के बघौड़ा निवासी नवलकिशोर और मुड़िया मंशाराम निवासी शरद की बाइक बदमाशों ने भदेड़ गांव के पास तमंचे के बल पर रोक ली और दोनों की पिटाई कर 15 हजार नकदी, दो मोबाइल, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
गांव बघौड़ा निवासी नवलकिशोर अपने भांजे के तिलक समारोह में भीरा गए थे। घर में किसी की तबियत खराब होने की सूचना नवल किशोर को मिली, इस पर वह रात करीब 12 बजे वहां से वीडियोग्राफी कर रहे मुड़िया मंशाराम निवासी शरद के साथ घर के लिए चले। भदेड़ गांव के पास पीछे से आ रही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली और पिटाई कर तमंचे के बल पर नवल किशोर से 10 हजार रुपये, शरद के पास से पांच हजार की नकदी, दोनों के मोबाइल फोन, अंगूठी, चेन आदि लूट लिए और बिजुआ की तरफ वापस भाग निकले। पीड़ितों के शोर मचाने पर गांव के लोग आए और घटना की सूचना 100 नंबर, अलीगंज पुलिस चौकी को दी। जिस पर अलीगंज पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से घटना के बाबत जानकारी ली। नवलकिशोर व शरद ने बताया कि उन्हें शक है कि लुटेरे गदियाना चौराहे से ही उनके पीछे लगे थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
घटना के वक्त सो रहे थे चौकी के सिपाही
मूड़ा सवारान। पीड़ित नवल और शरद ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना सबसे पहले मूड़ा सवारान पिकेट को देनी चाही। पुलिस पिकेट पर चार सिपाही तैनात हैं जो सभी सो रहे थे, जिससे उनका फोन रिसीव नहीं हुआ, इससे पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहा है और बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन