फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike bus collision Rider killed, one injured

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Tue, 22 Dec 2015 11:37 PM IST
फरधान
फरधान Updated Tue, 22 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bike bus collision Rider killed, one injured
थाना क्षेत्र के गांव ढसरापुर के पास रोडवेज बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल को भर्ती कराया गया है। दोनों लोग लड़की का रिश्ता देखकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक रोडवेज बस सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

लखीमपुर-गोला रोड पर मंगलवार की शाम करीब चार बजे ढसरापुर गांव के पास बाइक सवार दो लोगों को लखीमपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी और वह दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां मोहम्मदी के गांव के नौगवां निवासी 55 वर्षीय गोवर्धन की मौत हो गई। हादसे में घायल मैगलगंज के ककरहा गांव निवासी शंकर ने बताया मृतक उसका रिश्तेदार था। दोनों के लड़के सगे साढू हैं। उसने बताया मंगलवार की सुबह निघासन क्षेत्र के एक गांव में गोवर्धन की लड़की का रिश्ता देखने गए थे। शाम को घर लौट रहे थे। ढसरापुर के पास पीछे से बस ने टक्कर मार दी। बताते हैं कि गोवर्धन बस के पहिये के नीचे आ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को थाने पर खड़ा कर लिया है और हादसे को अंजाम देने वाली रोडवेज बस की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed