{"_id":"57eab7b94f1c1b6d19574032","slug":"beating-kidnapped-protest-bjp-staging-a-sit-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर पिटाई के विरोध में धरने पर बैठे भाजपाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर पिटाई के विरोध में धरने पर बैठे भाजपाई
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
पिटाई का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर कराया शांत
आठ स्कॉर्पियो सवार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पाकिस्तान का पुतला फूंकने जाते समय कांग्रेस का झंडा लगी एक स्कॉर्पियों में सवार लोगों द्वारा युवक को अगवा कर पिटाई करने के मामले से भाजपा और हिंदू संगठनों में रोष है। भाजपा ने सुभाष पार्क में धरना देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सीओ सिटी के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कांग्रेस का झंडा लगी स्कॉर्पियों पर सवार सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोमवार शाम मोहल्ला राजगढ़ निवासी अमन गुप्ता समेत कई लोग पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल रहे थे। इसी बीच कांग्रेस का झंडा लगी स्कॉर्पियों आई। स्कॉर्पियों सवारों ने जबरन उसे पकड़कर गाड़ी के अंदर खींच लिया और उसकी पिटाई की। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाया और कोतवाली ले आई थी। इस बात की जानकारी जब भाजपा और हिंदू संगठनों को लगी तो लोग भड़के उठे। बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली का घेराव किया और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष पार्क में धरना दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने उन्हें समझाकर शांत कराया। शहर कोतवाल ने बताया कि रानू मिश्रा की ओर से कांग्रेस झंडा लगी सात-आठ स्कॉर्पियों सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 364 और 323 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।