फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Beating kidnapped protest BJP staging a sit-in

अपहरण कर पिटाई के विरोध  में धरने पर बैठे भाजपाई 

Tue, 27 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 27 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Beating kidnapped protest BJP staging a sit-in
पिटाई का ‌ विरोध - फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर कराया शांत 
विज्ञापन

आठ स्कॉर्पियो सवार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

 पाकिस्तान का पुतला फूंकने जाते समय कांग्रेस का झंडा लगी एक स्कॉर्पियों में सवार लोगों द्वारा युवक को अगवा कर पिटाई करने के मामले से भाजपा और हिंदू संगठनों में रोष है। भाजपा ने सुभाष पार्क में धरना देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सीओ सिटी के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कांग्रेस का झंडा लगी स्कॉर्पियों पर सवार सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

सोमवार शाम मोहल्ला राजगढ़ निवासी अमन गुप्ता समेत कई लोग पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल रहे थे। इसी बीच कांग्रेस का झंडा लगी स्कॉर्पियों आई। स्कॉर्पियों सवारों ने जबरन उसे पकड़कर गाड़ी के अंदर खींच लिया और उसकी पिटाई की। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाया और कोतवाली ले आई थी। इस बात की जानकारी जब भाजपा और हिंदू संगठनों को लगी तो लोग भड़के उठे। बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली का घेराव किया और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष पार्क में धरना दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने उन्हें समझाकर शांत कराया। शहर कोतवाल ने बताया कि रानू मिश्रा की ओर से कांग्रेस झंडा लगी सात-आठ स्कॉर्पियों सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 364 और 323 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed