फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   beat

दबंगों ने अधेड़ को पीटा

Sun, 18 Oct 2015 05:49 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Oct 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
beat
शहर में राजापुर रोड पर एक चाट की दुकान पर अधेड़ को दो युवकों ने मामूली बात को लेकर पीट दिया। इस दौरान अधेड़ के एक हाथ में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोटिल अधेड़ का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुंदरपुरम निवासी हरदीप सिंह पाहवा रविवार को अपने बेटे के साथ एक दुकान पर चाट खा रहे थे। इस दौरान वहीं पर खड़े एक युवक से उनका हाथ छू गया, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दो युवकों ने हरदीप सिंह की पिटाई कर दी और उन्हे नाले में गिरा दिया। इस मारपीट में हरदीप के कपड़े फट गए और उनके एक हाथ में गंभीर चोट आई है, जिससे उनका हाथ काम नहीं कर रहा है। कोतवाली पुलिस ने हरदीप का मेडिकल परीक्षण कराया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि मारपीट करने वाले युवकों में से एक युवक को पकड़कर लोगों ने रोडवेज पुलिस चौकी के हवाले किया है, लेेकिन पुलिस ने उसे अभी नामजद नहीं किया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed