{"_id":"7a4f94007146692ac4eee283e0a2e23a","slug":"auto-parts-store-theft-of-millions-of-putting-a-dent-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो पार्ट्स दुकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो पार्ट्स दुकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी
पलियाकलां
Updated Tue, 27 Jan 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
पलिया-भीरा मार्ग पर एक आटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। व्यापारियों में घटना से रोष है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
कुछ दिन पूर्व संपूर्णानगर रोड स्थित एक दुकान से ट्रक लगा कर लाखों का माल भरकर ले जाने की घटना लोग भूल नहीं पाए थे कि फिर से चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। सोमवार की रात पलिया-भीरा मार्ग स्थित राज आटो मोबाइल पार्ट्स की दुकान में पीछे से चोरों ने सेंध लगा दी और बाइक के करीब दो सौ पिस्टन, बैटरियां, 48 हजार रुपये की नगदी समेत लाखों का माल ले गए। चोरी की जानकारी सुभाषनगर निवासी पीड़ित दुकानदार को सुबह हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरी की इस वारदात से शहर के व्यापारियों में काफी रोष है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस अभी पुरानी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है, तो फिर उससे इस चोरी के खुलासे की उम्मीद कैसे की जाए।
पलिया। शहर के संपूर्णानगर मार्ग स्थित एक दुकान पर हुई करीब दस लाख रुपए की चोरी और सोमवार की रात पलिया भीरा मार्ग पर हुई लाखों की चोरी के मामले से गुस्साए व्यापार मंडल पदाधिकारियाें ने थाने पहुंच कर थाना प्रभारी कुंवर प्रताप सिंह से मुलाकात की और तत्काल चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। थाना प्रभारी ने घटनाओं पर रोक लगाने के लिए व्यापारियों से सहयोग मांगा और उनके साथ कई बिंदुओं को लेकर एक बैठक की। बैठक में तय हुआ कि शहर के सिनेमा चौराहे पर पुलिस पिकेट का स्थाई इंतजाम किया जाएगा, स्टेशन तिराहे के पास की दुकाने को छोड़ शहर की तमाम दुकानें रात दस बजे तक बंद हो जाएंगी और किसी कारणवश दुकान इस समयावधि के बाद खोलनी पड़े, तो इसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी। देर रात घूमने वालों पर सख्ती की जाएगी और जल्द ही चौकीदारों की व्यवस्था भी लागू होगी। इस मौके पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, महामंत्री चांद कुमार जैन, अमर गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, युवा व्यापारी उदयवीर सिंह, अखिलेश जायसवाल, जफर अहमद टीटू, सुधीर जायसवाल और थाना प्रभारी के साथ एसएसआई कौशलेंद्र नाथ सिंह व चौकी प्रभारी संतोष सिंह मौजूद रहे।