फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Auto lifter arrested three members of the gang, 15 bikes recovered

ऑटो लिफ्टर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 15 बाइक बरामद

Fri, 29 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 29 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Auto lifter arrested three members of the gang, 15 bikes recovered
गैंग - फोटो : अमर उजाला
बहर से बाइक चोरी कर ले जाते थे बहराइच
विज्ञापन

नंबर प्लेट बदलकर पांच से सात हजार में करते थे बिक्री
बहराइच निवासी सरगना भी गिरफ्तार

सदर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप कार्रवाई करते हुए आटो लिफ्टर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है, जिनकी निशानदेही पर 15 बाइक बरामद की गई हैं। पकड़े गए आटोलिफ्टरों में दो खीरी जिले के अभियुक्त हैं। जबकि एक अभियुक्त बहराइच का निवासी है, जो गिरोह का सरगना बताया जाता हैै। अधिकांश बाइकों की नंबर प्लेट बदली जा चुकी है, तो कुछ बाइक के चेचिस नंबर को मिटाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों का चालान भेजा है।
एसपी अखिलेश चौरसिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शहर में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं के मद्देनजर खुलासे के लिए निर्देश दिए गए थे। इसके लिए सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय और क्राइम ब्रांच के एसआई अजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी, जिसने मुखबिर से मिल रही सूचनाओं के आधार पर आटोलिफ्टर गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। बुधवार की रात को बहराइच रोड पर बीकेटी कालेज के पास टीम बाइक चोरी कर बहराइच जा रहे आटो लिफ्टरों को पकड़ने के लिए इंतजार कर रही थी। पास में आने पर तीन बाइक सवारों को टार्च की रोशनी दिखाकर रोकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया, जिनके पास से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुईं। पूछताछ में अभियुक्तों की पहचान ताहिर निवासी रंगीलानगर सदर कोतवाली, दानिश निवासी मोहल्ला राजेंद्रनगर थाना गोला और रमजान निवासी गुलहरिया थाना मोतीपुर जिला बहराइच के तौर पर हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया हैै कि तीन बाइकों के अलावा भी कई बाइकें शहर के अलग-अलग हिस्सों से चोरी कर बहराइच में बेची हैं। साथ ही अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने बाबा ब्रिक फील्ड के पास झोपड़ियों में छिपाकर रखी गई 12 बाइकें बरामद हुईं। इनमें कई बाइकें पूर्व में दर्ज किए गए मुकदमों की मिली हैं। टीम में रामापुर चौकी इंचार्ज विशंभर दयाल सिंह, कमरूल जमा अंसारी, सर्विलांस सेल के एसआई जितेंद्र सिंह, सिपाही विजय शर्मा, अजय सिंह, वेदप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


पांच से सात हजार में बेचते थे बाइक
लखीमपुर से चोरी कर बाइक को पांच से सात हजार रुपये में बिक्री किया जा रहा था। पहले नेपाल में बाइक को खपाया जाता था, लेकिन इस गिरोह ने खुलासा किया है कि नंबर प्लेट बदलकर बाइकों को बहराइच में ही बेच देते थे। लिहाजा ज्यादातर बाइकों की नंबर प्लेट पर बहराइच का कोड नंबर यूपी 40 अंकित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच से भी बरामद की गईं बाइक
पुलिस सूत्र बताते हैं कि पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर बहराइच जिले से भी कुछ बाइकें बरामद की गई हैं। इसके लिए जिले से टीम को बहराइच भेजा गया था। खास बात यह है कि चोरी की बाइकें नंबर प्लेट बदलकर बहराइच में धड़ल्ले से चलाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed