फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Attack on the wedding preparations, family assault

शादी की तैयारियों के बीच दबंगों का हमला, परिवार से मारपीट

Sun, 07 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 07 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Attack on the wedding preparations, family assault
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
धौैरहरा क्षेत्र के गांव लोकईपुरवा का मामला
विज्ञापन

कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने थाने से टरकाया
12 मई को आनी है बारात, उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार

धौरहरा क्षेत्र के गांव लोकईपुरवा में एक परिवार बेटी की शादी के लिए तैयारियों में जुटा था, तभी शनिवार की शाम को आधा दर्जन दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की। जिस लड़की की शादी होनी है, उसका सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए, तो हमलावर धमकाते हुए भाग निकले। परिवार वालों ने इस दौरान आरोपियों पर महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार धौरहरा कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय लोगों को टरका दिया। घायल का मेडिकल भी नहीं कराया। पीड़ित परिवार घर पहुंचा, तो उन्हें घुसने नहीं दिया गया। इससे शादी की तैयारियां रुक गई और मेहमान भी चले गए। परेशान परिवार रविवार को न्याय की गुहार लगाने कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां एडीएम उमेश नारायण पांडेय और प्रभारी एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी से मिलकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। 
लोकईपुरवा गांव निवासी फूलकुमारी पत्नी राधेश्याम पाल ने बताया है कि उसकी पुत्री सीता देवी की शादी 12 मई को है, जिसकी तैयारियां चल रहीं थीं और घर पर मेहमान आए थे। आरोप है कि शनिवार की शाम को गांव के ही जगतराम दर्जन भर लोगों के साथ उसके घर घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने छप्पर को रास्ते में पड़ा होने की बात कहकर लाठी-डंडों से पिटाई करने लगे। बीच-बचाव में फूलकुमारी, पुत्री सीता, गीता और सुनीता घायल हो गईं। हमले में सीता देवी का सिर फूट गया, जिसकी बारात 12 मई को आनी है। रविवार को छेई पूजन होना था, लेकिन पीड़ित परिवार को अर्जी लेकर अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़े। 
विज्ञापन

 
मामला संज्ञान में है। पीड़ित परिवार मिला था, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए एएसपी को जानकारी दी गई। साथ ही त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश नारायण पांडेय, एडीएम 
 
जमीन के विवाद में झगड़ा हुआ है, जिसमें आरोपी पक्ष पहले ही एनसीआर दर्ज करा चुका है। पीड़ित परिवार के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उनकी ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
निर्मल सिंह बिष्ट, सीओ धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed