{"_id":"595ce2b54f1c1b031b8b47d0","slug":"atm-card-code-50-000-flights-by-asking-otp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड कोड, ओटीपी पूछकर 50 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड कोड, ओटीपी पूछकर 50 हजार उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रुपया
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में उड़े उपभोक्ता के होश, थाने में दी तहरीर
गांव पलिया खुर्द निवासी एक व्यक्ति से एटीएम कोड पूछकर बैंक खाते से करीब 50 हजार रुपये की नकदी उड़ा दी। पुलिस ने तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
पलिया खुर्द निवासी जीशान अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका खाता अर्बन कोआपरेटिव बैंक पलिया में है। उसके फोन पर एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उससे एटीएम कोड व ओटीपी नंबर पूछा। इसके बाद उसने विश्वास करके उक्त व्यक्ति को कोड व ओटीपी नंबर बता दिया। बताया कि उक्त व्यक्ति ने कई बार में उसके खाते से 49 हजार 98 रुपये निकाल लिए, जब उसके पास रुपये निकालने का मैसेज आया तो वह बैंक भागता हुआ पहुंचा। इसके बाद उसने बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की। अपने खाते में बैलेंस चेेक कराया तो उसके खाते से रुपये गायब थे। यह देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित जीशान ने बताया कि उसने अपनी भतीजी की शादी के लिए पैसा जोड़कर रखा था। पुलिस को तहरीर देकर उक्त मोबाइल नंबर से व्यक्ति को पकड़ने के साथ ही उस पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।