फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Atleast 12 killed in Magic truck collision

लखीमपुर खीरी में ट्रक में पीछे से घुसी मैजिक, 12 की मौत

Sat, 28 Apr 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 28 Apr 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
Atleast 12 killed in Magic truck collision
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाइवे पर शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे कोतवाली पसगवां क्षेत्र की पुलिस उचौलिया के पास दर्दनाक हादसा हुआ। शाहजहांपुर से सीतापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार मैजिक सुबह करीब साढ़े पांच बजे उचौलिया पश्चिम के पास हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में मैजिक चालक समेत नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। इस हादसे में चार वर्षीय बच्ची समेत छह अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मैजिक में बच्चों समेत कुल 18 लोग सवार थे। मैजिक चालक समेत 10 शव की शिनाख्त हो गई है। मरने वालों में मेरठ, मुजफफरनगर, शाहजहांपुर और सीतापुर के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर उचैलिया पश्चिम स्थित एक ढाबे के पास ट्रक खड़ा था। शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार मैजिक खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिलाएं और बच्चे मैजिक से उछलकर दूर तक जा गिरे। चीखपुकार मच गई। तेज धमाका होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर यूपी 100 और चौकी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस मैजिक में फंसे लोगों को जब तक बाहर निकलवाती और अस्पताल भेजवाती, इससे पहले ही मैजिक चालक, दो महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई। अन्य घायलों में कुछ की सांस चलती देखी गई तो पुलिस ने उनको जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा, जहां पर डॉक्टर ने एक महिला समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। छह घायलों में से डॉक्टर ने राजेश उसकी पुत्री प्रीति और नाजिम को लखनऊ रेफर कर दिया है। उधर भीषण हादसे से पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। आईजी जोन सुजीत पांडेय, अपर परिवहन आयुक्त वीके सिंह, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा घटना स्थल पर पहुंचे। अफसरों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


बेहद दुर्भाग्य पूर्ण घटना है। मैजिक ओवरलोड थी। संभवत: चालक तेज रफ्तार में था और उसे झपकी आ गई, इसके चलते हादसा हो गया। एसपी, एआरटीओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के प्रति लगातार अभियान चलाएं और कार्रवाई करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम 

हादसे में इनकी मौके पर हुई मौत  
1. मैजिक चालक अनूप कुमार अवस्थी (22) पुत्र स्व. राजेश अवस्थी निवासी गांव टिकरा थाना रोजा शाहजहांपुर। 
2. सरोज कुमार राजपूत (22) पुत्र भारत निवासी गांव गौरा थाना बिसवां जिला सीतापुर। 
3. वसीम पुत्र यासीन (27) निवासी सरधना जिला मेरठ। 
4. लल्लू उर्फ दुलारे (32) पुत्र मूलचंद्र पासी निवासी बसौरा थाना हरगांव जिला सीतापुर। 
5. रुखसार (22) पत्नी आजम निवासी बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर। 
6. राकेश पांडेय (26) पुत्र गोकुल प्रसाद पांडेय निवासी मल्लाहपुर थाना तंबौर जिला सीतापुर। 
7. रोशनी (32) पत्नी सतीश निवासी काशीपुर थाना तंबौर जिला सीतापुर। 
8. चंदन पुत्र मदन निवासी गांव जेवरी थाना रामकोट जिला सीतापुर। 
9. नाम-पता (अज्ञात)

शाहजहांपुर में मृत घोषित लोगों की सूची 
10. पूनम आयु 22 वर्ष पत्नी सतीश निवासी गांव कालेपुरवा थाना बिसवां जिला सीतापुर। 
11. वेदपाल आयु 30 वर्ष पुत्र मदनलाल पासी निवासी शिवराजपुर थाना मैगलगंज खीरी। 
12.  नाम-पता (अज्ञात)
घायलों की सूची। 
1. सबीरुन निशां (50)आयु पत्नी नसीम निवासी बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर। 
2. सबीरुन का बेटा (12) वर्ष का फहीम। 
3. हादसे में मारी गयी रुखसार की बची दो दो साल की बेटी शाजिया। 
4. राजेश (25) वर्ष पुत्र मोहरलाल निवासी गांव कालेपुरवा थाना विसवां जिला सीतापुर 
5. राजेश की पुत्री चार साल की प्रीती । 
6. नाजिम पुत्र यासीन निवासी धर्मपुरवा थाना सरधना जिला मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed