फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Atisbaj house explosion, the death of the daughter's children

आतिशबाज के घर धमाका, बहू-पोते की मौत

Mon, 11 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-धौरहरा (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो-धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 11 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Atisbaj house explosion, the death of the daughter's children
बम - फोटो : अमर उजाला
धौरहरा मेन मार्केट में सोमवार तड़के हुआ विस्फोट, बेटा और दूसरा पौत्र घायल
विज्ञापन

घर की छत उड़ी, आधे से ज्यादा मकान ढहा, पड़ोस के घरों की दीवारें दरकीं
सोमवार तड़के हुआ धमाका, दूर तक सुनी गई आवाज, उठा धुएं का गुबार

कस्बे के बाजार वार्ड निवासी आतिशबाज मोहम्मद शफी के घर सोमवार को तड़के साढ़े तीन बजे धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि घर की छत उड़ गई और आधे से ज्यादा मकान भी ढह गया। आसपास के कई मकानों की दीवारें दरक गईं। धमाके के बाद लगी आग से परिवार के चार लोग झुलस गए। ढही छत के मलबे में दबकर आतिशबाज के बेटे हबीबुल्ला की पत्नी शहनाज (38) और पांच वर्षीय बेटे अफजाल और की मौत हो गई।
हादसे में हबीबुल्ला (40) और उनका बड़ा बेटा शीबू (14) गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग धमाके का कारण इनवर्टर से बूस्ट करने के दौरान बैटरी का फटना बता रहे हैं। वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट ने एसपी की दी गई रिपोर्ट में विस्फोट के कारणों की जांच रसायनविद और भौतिकविद से कराने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

धमाके में झुलसे आतिशबाज मोहम्मद शफी का दोमंजिला मकान है। मोहम्मद शफी ने बताया कि घर के भीतर जिस कमरे में इनवर्टर, बैटरी और बैटरी बूस्टर रखा था, उसी कमरे में बिजली का कनेक्शन भी है। रविवार की रात 12 बजे के बाद परिवार के सभी लोग छत पर सोने चले गए। वह खुद मकान के दूसरे हिस्से में लेट गए। सोमवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे बूस्ट हो रही बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। इससे छत पर बने कमरे में सो रही हबीबुल्ला की पत्नी शहनाज और उनका बेटा अफजल छत समेत नीचे गिरकर मलबे के नीचे दब गए। इससे घर में अफरातफरी मच गई। धमाके के साथ घर के अंदर आग लग गई और धुएं का गुबार फूट पड़ा। परिवार के लोग किसी तरह दरवाजा तोड़कर बाहर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों में दरारें पड़ गईं। पड़ोसी मदद के लिए दौड़े लेकिन भीषण आग और धुएं के आगे बेबस हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों के सहयोग से सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पाया जा सका। एसपी अखिलेश चौरसिया, एसडीएम ज्ञान प्रकाश, सीओ मनोज यादव, नायब तहसीलदार अभिमन्यु कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। आग बुझाने के बाद अफजाल और शहनाज के शव मलबे से बाहर निकाला। फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया लेकिन आंच और मलबा पड़े होने के कारण फोरेंसिक एक्सपर्ट देर शाम तक साक्ष्य नहीं जुटा सके थे।


प्रथमदृष्ट्या बूस्ट करते समय बैटरी के फटने से धमाका होना लग रहा है। घर में मलबा और आग लगने से ईंटों में आंच होने के कारण फोरेंसिक एक्सपर्ट जांच नहीं कर सके हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच में यदि कुछ निकलकर आता है तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- अखिलेश चौरसिया, एसपी  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed