फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   at the grocery store Alcohol was sold illegally

किराने की दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब

Sun, 01 May 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो धौरहरा।
ब्यूरो धौरहरा। Updated Sun, 01 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
at the grocery store Alcohol was sold illegally
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
आबकारी-पुलिस की टीम ने छापा मारा, एक गिरफ्तार
पंजाब और हरियाणा की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद
 
कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलवा मोती में दूसरे राज्यों से तस्करी कर लाई गई अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। आबकारी पुलिस ने एक किराना दुकान पर खुले आम बिक रही अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में पकड़ी। पकड़ी गई अवैध शराब पंजाब और हरियाणा से र्लाई गई थी। 

कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र के बेलवा मोती गांव में एक किराना की दुकान पर शराब बेची जा रही है। इस पर कोतवाली प्रभारी अमर सिंह ने आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा बुलाकर संयुक्त रूप से बेलवा मोती गांव में रमाशंकर वर्मा की किराना दुकान पर छापा मारा। पहले टीम को बाहर से कुछ नहीं दिखाई दिया, तो दुकान के अंदर घुसकर पड़ताल की गई। जहां से 92 पौव्वा अंग्रेजी शराब, 45 बीयर केन, आठ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जो पंजाब और हरियाणा से तस्करी कर र्लाई गई है। इस कार्रवाई के दौरान दुकानदार रमाशंकर वर्मा ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा ने बताया कि दुकानदार ने बताया है कि सीतापुर के एक शराब कारोबारी की कार से रोज शराब लाई जाती थी। वह कारोबारी इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी शराब की सप्लाई करता है। पुलिस और आबकारी टीम किराना दुकानदार की निशानदेही पर जांच कर रही है। संयुक्त आपरेशन में आबकारी निरीक्षक मोहम्मदी के विनय कुमार निमेष, एसएर्सआई दिनेश यादव, जेपी यादव, नंदकुमार भी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed