{"_id":"76f45e76949d182ed8ecaff73a606c79","slug":"assistant-teacher-accused-of-beating-charges-on-shicshamitr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक शिक्षक ने शिक्षामित्र पर पिटाई का लगाया आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहायक शिक्षक ने शिक्षामित्र पर पिटाई का लगाया आरोप
मितौली खीरी।
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नत्थापुरवा में नियुक्त एक सहायक अध्यापक में अपने ही सहयोगी शिक्षामित्र पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शिक्षक का आरोप है कि रूपए देने से इनकार करने पर शिक्षामित्र ने उससे मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सहायक अध्यापक देवेंद्र प्रताप ने थाना मितौली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शिक्षामित्र रामकिशोर ने उससे पांच सौ रूपये मांगे। आरोप है कि जब पीड़ित ने आरोपी को रूपए देने से मना किया तो उसे इलाके में नौकरी न कर पाने की धमकी दी गई। घटना के दूसरे दिन 19 जनवरी को पीड़ित शिक्षक स्कूल पहुंचा तो शिक्षामित्र कथित रूप से मारपीट पर उतारू हो गया। गांव वालों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया।
पीड़ित शिक्षक ने 20 जनवरी को पिपरझला चौकी में तहरीर दी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परेशान शिक्षक ने शुक्रवार को थाना मितौली में तहरीर दी है। पुलिस ने अध्यापक की तहरीर पर शिक्षामित्र के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।