फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Arrested in gang rape of Sitapur gang, six arrested

सीतापुर का गैंग खीरी में करता था वारदात, छह गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 31 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Arrested in gang rape of Sitapur gang, six arrested
सफलता - फोटो : अमर उजाला
बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के गहने, कार, नकदी बरामद 
विज्ञापन

सीतापुर, उन्नाव और हरदोई में की गईं वारदातें कबूलीं  

  सदर कोतवाली पुलिस को बुधवार की आधी रात बड़ी सफलता मिली। चार पहिया वाहन से आकर चोरी और नकबजनी करने वाले सीतापुर के अंतर जनपदीय गैंग के छह सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक इंडिका कार, बड़ी संख्या में सोने-चांदी के जेवर, नकदी आदि बरामद करने का दावा किया है। 
पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11.30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जब एक इंडिका कार को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो आरोपी इंडिका कार को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने छह लोगों को घेर कर दबोच लिया, जबकि अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने इंडिका कार को कब्जे में ली और छहों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली लाकर पूछताछ की। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के गांव टांडा कला निवासी रामप्रकाश, निबौरी निवासी रंजीत वर्मा, कटमुल्ला निवासी रामजीवन, थाना रामकोट के गांव इलसिया ग्रंट निवासी शाहरुख, थाना सकरन के गांव गड़ौसा निवासी कलीम और लखीमपुर खीरी के थाना भीरा के गांव महेशआपुर निवासी रामरतन बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह इंडिका कार से आकर चोरी और नकबजनी की वारदात करते थे। आरोपियों ने जिले में छह से अधिक वारदातों को करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बदमाशों के पास से पांच 315 बोर तमंचा, नौ जिंदा कारतूस, एक अदद कारतूस का खोखा बरामद किया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पीली धातु के गहने 165 ग्राम और सफेद धातु के 513 ग्राम, एक गैस सिलेंडर, दो बटुला और 21,800 रुपये की नकदी बरामद की गई है। अन्य समान बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सीतापुर और लखीमपुर खीरी के कई थानों पर चोरी, लूट, हत्या जैसे गंभीर अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस ने चालान कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।  
विज्ञापन

 
एसपी ने की पांच हजार इनाम देने की घोषणा  
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने गिरोह को पकड़कर घटनाओं का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में एसआई अनिल कुमार सिंह, सुनीत कुमार, अवधेश कुमार यादव, सिपाही विजय शर्मा, सतेंद्र भाटी, रामबहादुर, विजयनाथ यादव, प्रियंका चौधरी शामिल थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed