{"_id":"486274f1066a4e10639897e78be866f0","slug":"arrest-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के माल सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के माल सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 14 Jul 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला थरवरनगंज में एक दुकान से हुई चोरी के मामले का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने साइकिल, इंवर्टर बैटरी और चार छोटी बैटरी बरामद की हैं। जबकि उसके दो अन्य साथियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 10 जुलाई की रात को मोहल्ला थरवरनगंज निवासी याकूब अली की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने दो सीसीटीवी कैमरे, इंवर्टर बैटरी, एक साइकिल और ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने एलआरपी स्थित शांति धर्मार्थ के पास से सीतापुर के हरगांव के शिवनगर निवासी दिनेश गौतम को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में उसके दो और साथियों के नाम सामने आए हैं, जो इस घटना में शामिल थे। उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।