फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Arajkttwon women And Timardar upset

अराजकतत्वों से महिलाएं और तीमारदार परेशान

Sat, 04 Apr 2015 07:08 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 04 Apr 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
Arajkttwon women And Timardar upset
जिला महिला अस्पताल में अराजकतत्वों की घुसपैठ फिर बढ़ गई है। बीते 48 घंटे में दो मरीजों संग आए तीमारदारों की नगदी और मोबाइल चोरी हो गए हैं। सीएमएस डॉ. मीरा वर्मा ने इस बाबत तीमारदारों को अपने सामान की सुरक्षा करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर सखना निवासी सुधा अवस्थी अपनी पुत्री का इलाज जिला महिला अस्पताल में करा रही हैं। उनकी पुत्री महिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती है। शुक्रवार की रात जब मरीज और तीमारदार सोये थे तब मौका पाकर चोरों ने उनके दो मोबाइल चोरी कर लिये। उन लोगों को सुबह जागने पर इसकी जानकारी हुई तो सीएमएस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

इसी वार्ड में भर्ती मोहल्ला संकटा देवी निवासी दीपक गुप्ता की जेब से बृहस्पतिवार की रात में तीन हजार रुपये निकाल लिए गए। वह अपनी पत्नी की तीमारदारी में लगा है। सुबह उसने काम के लिए रुपये निकालने चाहे तो जेब खाली मिली। उसने सीएमएस को इस बाबत जानकारी दी। सीएमएस डॉ. मीरा वर्मा ने बताया कि इस समय मरीजों की संख्या कम होने से चोरी की घटनाएं हुई हैं। मरीजों और तीमारदारों को अपने सामान की सुरक्षा के लिए सचेत किया गया है। बताते हैं कि वार्ड के दरवाजे का एक शीशा टूटा है जिससे चोर या अराजकतत्व हाथ डालकर सिटकनी खोलने में कामयाब हो जाते हैं। इस बाबत सीएमएस ने बताया कि जल्द ही शीशा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed