फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Antrjnpdiy prize vicious crook arrested

अंतरजनपदीय इनामी शातिर बदमाश गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 23 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Antrjnpdiy prize vicious crook arrested
police - फोटो : amar ujala
- सीतापुर-लखीमपुर खीरी में दर्ज हैं डकैती और लूट के 22 मामले
विज्ञापन

- एसपी ने की पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा

एसपी के आदेश पर जिले में चलाए जा रहे वांछितों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान थाना फूलबेहड़ पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय पांच हजार के इनामी बदमाश थाना खीरी के गांव जगसड़ निवासी रमाकांत मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट में प्रयुक्त किए जाने वाली बाइक, एक किलो 260 ग्राम चरस, एक देशी तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा 315 बोर का कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

पुलिस सभागार में एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। उस पर सीतापुर और लखीमपुर खीरी जिले के कई थानों पर 22 लूट और डकैती के मुकदमे दर्ज हैं और वह थाना फूलबेहड़ में दर्ज एक लूट के मामले में वांछित चल रहा था। उन्होंने बताया कि एसपी अखिलेश चौरसिया के आदेश पर 22 अक्तूबर की रात वांछितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मुखबिर ने फूलबेहड़ पुलिस को सूचना दी कि गांव लठिया से बदमाश रमाकांत बाइक पर सवार होकर अपने गांव जगसड़ से जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम लाठिया मोड़ पर जब उसे घेरने की कोशिश की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उसे दबोच लिया। उन्होंने बताया कि बदमाश के पास से लूट में प्रयुक्त करने वाली बाइक, एक किलोग्राम 260 ग्राम चरस, एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जीवित कारतूस बरामद हुई है। एएसपी ने बताया कि एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


टीम में ये लोग रहे शामिल
एसओ आनंद कुमार शाही, दरोगा शिव कुमार, सिपाही राकेश कुमार यादव, नरेश सिंह, मोहम्मद वसीम खां।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed