फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Another close to home Thousands theft

एक और बंद घर से हजारों की चोरी

Sat, 23 May 2015 07:18 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 23 May 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
Another close to home Thousands theft
शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में मोहल्ला आवास विकास निवासी ठेकेदार अजय सिंह के बंद घर से चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। पड़ोसियों ने फोन से गृहस्वामी को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला आवास विकास निवासी अजय सिंह आर्रईडी में ठेकेदार हैं। वह बृहस्पतिवार को परिवार में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सपरिवार गांव गए थे। शुक्रवार की शाम को पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखकर अजय सिंह को फोन से जानकारी दी, जिसके बाद पीड़ित गृहस्वामी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दी गई तहरीर में अजय सिंह ने बताया है कि चोरों ने घर में रखी सोने की चेन, कंगन, अंगूठी, पायल और पांच हजार की नकदी पार कर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर में आए-दिन चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात को दो मोहल्लों में चोरी हुई थी। इसी प्रकार पहले हो चुकी चोरियों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकील के घर से नकदी और सामान चोरी
सिंगाही।
कस्बा निवासी लतीफ खां के घर में पीछे की दीवार फांद कर घुसे चोरों ने 22 हजार की नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया। परिवार वालों के जागने पर चोर भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

वकील लतीफ खां ने बताया कि शुक्रवार की रात 11 बजे वह खैरहनी के एक शादी समारोह से वापस आकर कमरे में सो गए। उनके परिवार के अन्य लोग बरामदे में सो रहे थे। रात दो बजे लतीफ की बड़ी बहन मलीकुन निशा की आहट सुनकर आंख खुल गई। आंगन में सामान बिखरा हुआ देखकर उन्होंने शोर मचाया। मौके की नजाकत  समझते हुए चोर फरार हो गए। शोर सुनकर पूरा परिवार जाग गया। लतीफ ने बताया कि दो कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखे 22 हजार नकद और करीब 10 हजार का सामान चोरी कर लिया। चोर घर के पास बनी लैट्रीन की दीवार फांदकर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed