{"_id":"3f3cfc38c1cd4679a0eb1ff0cee6daf8","slug":"anm-and-hopes-were-victims-of-mass-cheating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक ठगी का शिकार हुईं एएनएम और आशाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक ठगी का शिकार हुईं एएनएम और आशाएं
बांकेगंज
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल के जरिए एटीएम नंबर जानकर ठगी करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को बांकेगंज सीएचसी की कई आशा कार्यकर्ता और एएनएम इसी तरह ठगी का शिकार हुईं। ठगों ने अपने आप को बैंक मैनेजर होने का झांसा देकर इनके नंबरों पर कॉल कर एटीएम ब्लाक होने की बात कहकर उनसे एटीएम कार्ड नंबर और चार अंकों का गुप्त कोड हासिल कर कुछ देर में ही हजारों रुपये निकाल लिए।
सोमवार और मंगलवार ठगों ने बांकेगंज सीएचसी पर मैैलानी, अलीगंज, कुकरा आदि में तैनात एएनएम मीना शर्मा, उर्मिला मिश्रा, आशा मिश्रा, रेखा, चंद्रप्रभा, भाग्यश्री के अलावा क्षेत्रीय आशा कार्यकत्री देवमती, शारदा देवी, जयदेवी, किरन, नीता, माया जायसवाल, राजेश्वरी के मोबाइल नंबरों पर कुछ क्षणों के अंतराल पर सामूहिक तरीके से कॉल की। इसमें ठगों ने अपने को बैंक मैनेजर होने की बात कहकर उनसे एटीएम ब्लाक होने का झांसा देकर संबंधित कार्ड नंबर और कार्ड के चार अंकों का गुप्त बताने की बात कही।
इसमें कुछ ने तो अपने एटीमए कार्ड नंबर बताए तो कुछ ने नहीं बताए। इसमें मैलानी की एएनएम मीना शर्मा ने ठगों से कहा कि एटीमए कार्ड उनके पास नहीं है, इतना सुनते ही चतुर ठगों ने उनके पति के मोबाइल नंबर पर कॉल कर उनसे एटीएम कार्ड नंबर और गुप्त कोड की जानकारी ले ली। कुछ देर बाद मीना शर्मा के मोबाइल फोन पर बैंक का मैसेज आया, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। ठगों ने कुछ ही देर में उनके एटीएम से 15 हजार रुपये उड़ा लिए। इसके अलावा दर्जनों आशाएं और एएनएम के एटीम नंबरों में मामूली रकम होने पर वह ठगी का शिकार होने से बच गई। इसके अलावा ठगों ने कुछ एएनएम और आशाओं के एटीएम नंबर की जानकारी हासिल कर एक हजार और पांच सौ रुपये उड़ा लिए। एएनएम और आशाओं ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी है।