{"_id":"58ecfa424f1c1b791ecf4ecd","slug":"angry-mob-jammed-on-the-intersection","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साई भीड़ ने निघासन चौराहा पर लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुस्साई भीड़ ने निघासन चौराहा पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो निघासन (लखीमपुर खीरी)।
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस से प्रदर्शनकारियों की तीखी नोकझोक
गोवंशीय पशु के पैर काटे जाने से उग्र हुए लोग
कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहबतिया बेहड़ में एक गोवंशीय पशु के पैर काटे जाने की जब सूचना ग्रामीणों और भाजपाइयों को लगी तो वे बड़ी संख्या में निघासन चौराहा पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर चारों सड़कों को जाम कर दिया। इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा ने जब भीड़ को समझाने की कोशिश की तो भीड़ उग्र हो गई और उनसे तीखी नोकझोंक हो गई। सूचना पर एएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग आरोपियों के पकड़े न जाने तक जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए।
मंगलवार को इसी थाना क्षेत्र के गांव मोहबतियाबेहड़ में एक पैर कटी गोवंशीय पशु मिला था। इससे लोगों में रोष पनप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सकों को बुलाकर उपचार शुरू कराया। यह जानकारी जब क्षेत्र वालों को हुई तो कई गांवों के लोग और भाजपाई शाम करीब सवा सात बजे निघासन चौराहा पर पहुंच गए और पलिया, बेलरायां, ढखेरवा और झंडी रोड जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब भीड़ को समझा बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की तो लोग भड़क गए और नोकझाेंक शुरू हो गई। मौके की नजाकत भांपते हुए इंस्पेक्टर ने आला अफसरों को सूचना दी। सूचना पर एएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारी लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। खबर भेजे जाने तक जाम लगा हुआ था।